1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बस में चढ़ने के लिए महिला ने अपनाया नया तरीका, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बस में चढ़ने के लिए महिला ने अपनाया नया तरीका, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 15, 2024 10:45 am IST,  Updated : Aug 15, 2024 10:45 am IST

एक महिला का बस में चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मगर उसका तरीका इतना अनोखा है कि वीडियो ही वायरल हो गया।

Screen Grab- India TV Hindi
गेट की जगह खिड़की से बस में चढ़ी महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

ऐसा एक भी दिन नहीं जाता होगा जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ना कोई वीडियो वायरल होता हो। सुबह का समय हो या देर रात हो रही हो, हमेशा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको कोई ना कोई वायरल वीडियो देखने को मिल ही जाएगा। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो फिर आपके फीड पर भी ऐसे वायरल वीडियो आते ही होंगे। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना मजेदार रिएक्शन भी दिया है।

ऐसे बस में कभी चढ़े हैं आप?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक बस नजर आ रही है जिसमें कई यात्री बैठे हुए हैं। वहीं सबसे पीछे एक शख्स खिड़की से बाहर की तरफ देख रहा है। वहीं बस के बाहर उसी जगह एक महिला अपने चप्पल को उतार रही है। इसके बाद वह चप्पल उस आदमी को पकड़ाती है। उसके बाद वह आदमी उस महिला के हाथों को पकड़ता है और महिला बस की पीछे वाली खिड़की से ही बस के अंदर चढ़ जाती है। बस में चढ़ने का तरीका इतना अनोखा है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChourePrafull नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इस प्यार को क्या नाम दूं?' वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना मजेदार रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- उत्तर प्रदेश में यह आम बात है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा विश्वास देखने को नहीं मिलेगा कहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- दमदार जोड़ी है।

ये भी पढ़ें-

बंद गाड़ी को धकेलने का यह तरीका कहां था अब तक? Video देखने के बाद आप हो जाएंगे हैरान

PAK की आजादी पर अरशद नदीम ने बनाया Video, मगर पीछे से आती आवाज ने बिगाड़ दिया सारा खेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।