1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये आदमी है या रबड़! शख्स की फ्लेक्सिबिलिटी देख आप सभी के उड़ जाएंगे होश, देखें Video

ये आदमी है या रबड़! शख्स की फ्लेक्सिबिलिटी देख आप सभी के उड़ जाएंगे होश, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 14, 2024 02:28 pm IST,  Updated : Aug 14, 2024 02:28 pm IST

एक शख्स ने एयरपोर्ट पर और प्लेन की तरफ जाते हुए अपनी ऐसी फअलेक्सिबिलिटी दिखाई जिसे करना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
ऐसी फ्लेक्सिबिलिटी आपने कभी देखी है? Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे हैं जो फ्लेक्सिबिलिटी के मामले में हर किसी को चौंका सकते हैं। कोई अपने हाथों को लगभग 360 डिग्री तक घूमा सकता है तो कोई अपने गर्दन को आम इंसान के मुकाबले काफी ज्यादा घूमा सकता है। और इन सभी लोगों के वीडियो कभी ना कभी सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए मिल ही जाते हैं। आपने भी अब तक ऐसे वीडियो देखे ही होंगे। और अगर नहीं देखा तो आज देखने को मिल जाएगा। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि एक शख्स एक्सक्लेटर से नीचे की तरफ उतर रहा है। मगर उसके पैर पर नजर डालने पर पता चलता है कि शख्स ने अपनी कमर से खुद को पूरी तरफ मोड़ लिया है और विपरीत दिशा में देख रहा है। इसके बाद पानी बोतल को मशीन से निकालने के लिए आगे की बजाय पीछे की तरफ झुक जाता है। वीडियो में आगे नजर आता है कि वह सीट पर बैठा हुआ है। लेकिन उसने फिर से खुद को कमर से पूरी तरह घूमा लिया है और पीछे की तरफ देख रहा है। जब वह अपने आप को नॉर्मल करता है तो उसे देख एक लड़की डर जाती है। पूरे वीडियो में वह इसी तरह अपनी फ्लेक्सिबिलिटी दिखाता नजर आता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Viralvibes07 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'तुम इंसानों वाली जिंदगी नहीं जी रहे भाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर न लिखा- इसकी फ्लेक्सिबिलिटी अलग लेवल पर है। दूसरे यूजर ने लिखा- टैलेंट है। तीसरे यूजर ने लिखा- जॉम्बी आ गया है क्या? चौथे यूजर ने लिखा- ये क्या कर रहे हो। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये तो भूत बनकर डरा भी सकता है।

ये भी पढ़ें-

Video: गुना में मिली दुर्लभ प्रजाति की नागिन, सर्प मित्र ने दी उससे जुड़ी गजब की जानकारी

अब Homework करने वाली मशीन भी आ गई! Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।