लोगों के सिर पर रील का बुखार इस कदर चढ़ चुका है कि लोग उसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। कभी बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं तो कई ऊंची बिल्डिंग पर लटककर खतरनाक स्टंट करता है। आप भी ऐसे वीडियो और रील तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखते ही होंगे। अभी सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिमाग पूरी तरह से घूम जाएगा और आप सोचने लगेंगे कि रील के चक्कर में लोग क्या कुछ कर रहे हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
ऐसा वीडियो कभी नहीं देखा होगा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो अब तक सबसे अलग है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने अपने घर में गड्ढा खोदकर उसमें गर्दन तक चला गया है और खुद को मिट्टी से ढक दिया है। उसका सिर्फ सिर बाहर है। वहीं दो महिलाएं उसके पास में बैठी हैं। एक महिला हाथ जोड़कर बैठी है तो दूसरी महिला उसे खाना खिला रही है। इसके बाद दोनों महिलाएं हाथ जोड़ लेती हैं और फिर थम्सअप करने लगती हैं। इसके बाद महिला उस शख्स को फिर से खाना खिलाने लगती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'शहरों वाला रील्स की लत अब तक पहुंच गया है, कुछ भी कर रहे हैं लोग।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 54 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- इंस्टाग्राम अश्लीलता का अड्डा बन चुका है व रील की सनक लाईलाज कैंसर की तरह फैल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- अब ये जहर हो चुका है। तीसरे यूजर ने लिखा- हे प्रभु अब तो अवतार ले लो। एक अन्य यूजर ने लिखा- इनकी अलग ही नौटंकी चल रही है।
ये भी पढ़ें-
Video: लड़कों ने मिलकर एक नए गेम को किया डिस्कवर, लोगों को भी आ रहा है खूब पसंद
Video: नदी में बहती गाय के लिए देवदूत बनकर पहुंची NDRF की टीम, देखें कैसे किया रेस्क्यू