1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी ने तो जुगाड़ के मामले में PhD कर रखी है, Video देखकर आप खुद कहेंगे यह बात

दीदी ने तो जुगाड़ के मामले में PhD कर रखी है, Video देखकर आप खुद कहेंगे यह बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 13, 2024 07:54 pm IST,  Updated : Aug 13, 2024 07:54 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका हैरान होना तय है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi
सीमेंट मिक्सर मशीन में लड़की ने धोए बर्तन Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। दिन भर कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते होंगे और आपके फीड पर हर तरह के वायरल वीडियो आते ही होंगे। डांस और लड़ाई के अलावा सोशल मीडिया पर जुगाड़ के भी वीडियो वायरल होते हैं। हर कुछ दिनों में जुगाड़ का कोई ना कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपने सिर को पकड़ लेंगे। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

इस दुनिया में आपको ऐसे कई लोग मिलेंगे जो अपने जुगाड़ के लिए जाने जाते हैं। कुछ लोगों के जुगाड़ तो वाकई काबिल ए तारीफ होते हैं। लेकिन कुछ लोगों के जुगाड़ देखने के बाद इंसान हैरान हो जाता है। अभी वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा ही देखने को मिला। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला बर्तन को धोने के लिए सीमेंट मिक्सर मशीन का इस्तेमाल कर रही है। महिला ने अपने घर के सारे बर्तन को सीमेंट मिक्सर मशीन में डाल दिया है और वो उसमें घूम रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- क्या आईडिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- दिमाग का 100% इस्तेमाल किया है। तीसरे यूजर ने लिखा- डिशवाशर खरीदने से अच्छा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- कोई वुमन नहीं बोलेगा नहीं तो विवाद हो जाएगा, वैसे दिमाग बहुत तेज है।

ये भी पढ़ें-

लड़की नहीं मिली क्या जो शख्स ने Doll से ही कर ली शादी! Video हो रहा है वायरल

सड़क पर दौड़ते ट्रक के साथ शख्स ने किया खतरनाक स्टंट, Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।