हमारे देश में एक से बढ़कर एक कलाकार मौजूद हैं। और ये सभी कलाकार ऐसी कलाकारी दिखाते हैं जिसे देखने के बाद लोग हैरत में पड़ जाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस बात का गवाह है क्योंकि इन प्लेटफॉर्म्स पर दिनभर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं। आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। और अगर नहीं देखा है तो फिर कोई बात नहीं, आज देखने को मिल जाएगा। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप सभी के घर में सीलिंग फैन तो होगा। अब आपसे कोई पूछे कि उसका स्विच कहां लगा होता है तो आप जवाब देंगे कि हर किसी की तरह दीवार पर लगा होता है। लेकिन एक शख्स ने अपने दिमाग का अलग इस्तेमाल करते हुए पंखे का स्विच एक अलग ही जगह पर लगा दिया। दरअसल शख्स ने पंखे का रेगुलेटर पंखे के ऊपर यानी सीलिंग पर ही लगा दिया। इसके बाद उसने किसी तरह पंखे को चालू कर दिया। लेकिन अब उस रेगुलेटर को दोबारा घुमाकर पंखे को बंद नहीं किया जा सकता है क्योंकि वो संभव ही नहीं है। आप एक बार वायरल वीडियो को देखिए, आपको पूरा मामला काफी आसानी से समझ में आ जाएगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये चालू तो हो गया अब इसको बंद कौन करेगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- दिमाग कुछ ज्यादा ही लगा दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बंद करने का तरीका बताना अगले वीडियो में। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो बस लाइट जाने पर ही बंद होगा। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये बिल ज्यादा करने की निंजा टेक्नक है।
ये भी पढ़ें-
आधे दिन की छुट्टी को लेकर बॉस और कर्मचारी के बीच हुई ऐसी बाचतीत कि स्क्रीनशॉट हो गया वायरल
गर्मी से बचने के लिए शख्स ने अपनाया नया तरीका, Video देख हो जाएंगे हैरान