1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जयपुर एयरपोर्ट पर भरा पानी तो नए अंदाज में पायलट ने ली एंट्री, Video हो गया वायरल

जयपुर एयरपोर्ट पर भरा पानी तो नए अंदाज में पायलट ने ली एंट्री, Video हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 02, 2024 12:43 pm IST,  Updated : Aug 02, 2024 12:43 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ काफी खींचा हुआ है जिसमें एक पायलट अनोखे तरीके से एयरपोर्ट पर एंट्री करता हुआ नजर आ रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
ट्रोली पर खड़े होकर एयरपोर्ट पर जाता हुआ दिखा पायलट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस समय बारिश का मौसम चल रहा है और देश के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो रही है। कहीं-कहीं तो बारिश इतना ज्यादा हो रही है कि वहां की सड़कें पानी में डूब जा रही हैं। बुधवार को दिल्ली-NCR में भारी बारिश होने के बाद ऐसा ही नजारा देखने को मिला। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि बारिश के बाद जलभराव सिर्फ दिल्ली-NCR में हुआ तो गलत हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे जयपुर एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। वहां भी काफी पानी भरा हुआ नजर आ रहा है। मगर वीडियो के वायरल होने का कारण कुछ और है। आइए आपको बताते हैं।

ऐसी एंट्री कभी देखी है?

इस समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उसपर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को जयपुर एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि चारों तरफ पानी भरा हुआ है। इसी बीच एक पायलट एयरपोर्ट पर जाता हुआ नजर आता है। मगर वो अपने पैरों पर चलकर नहीं जाता है बल्कि एक ट्रोली पर चढ़ा हुआ है और एक दूसरा शख्स ट्रोल को धीरे-धीरे धकेलकर आगे लेकर जा रहा है। पायलट की ऐसी एंट्री के कारण ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर @kapsology नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 37 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कैप्टन ट्रेनिंग ले रहे हैं कि तेज बारिश में कैसे प्लेन बैलेंस करें। दूसरे यूजर ने लिखा- यह फ्री है या फिर 10 रुपये चार्ज है? तीसरे यूजर ने लिखा- तो फिर पैसेंजर्स का क्या होगा। वहीं एक यूजर ने लिखा- एयरपोर्ट की तरफ से नई सर्विस शुरु हो गई।

ये भी पढ़ें-

Video: इसे कहते हैं मुसीबत को न्यौता देना, शख्स की हरकत देख आप भी हो जाएंगे हैरान

इस टैलेंट को क्या नाम दूं! स्कूटी का इंडिकेटर हुआ खराब तो शख्स ने अपनाया नया तरीका, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।