1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: इसे कहते हैं मुसीबत को न्यौता देना, शख्स की हरकत देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Video: इसे कहते हैं मुसीबत को न्यौता देना, शख्स की हरकत देख आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 02, 2024 12:07 pm IST,  Updated : Aug 02, 2024 12:07 pm IST

एक शख्स के घर की छत पर एक बंदर आ गया। इसके बाद उस शख्स ने जो हरकत की उसे देख आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। आप भी किसी ना किसी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव तो होंगे ही और ऐसे वायरल वीडियो देखते ही होंगे। आपको भी यह पता होगा कि सोशल मीडिया पर किन-किन तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। डांस और लड़ाई से लेकर अजीब हरकत और टैलेंट दिखाते लोगों के भी वीडियो वायरल होते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप सोचेंगे कि कैसे-कैसे लोग रहते हैं इस दुनिया में। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

ऐसी हरकत कौन करता है!

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है किसी शख्स के घर का है। दरअसल उस शख्स के घर की छत पर एक बंदर आकर बैठ गया। बंदर को देखने के बाद शख्स के मन में उसके साथ शरारत करने का विचार आया। इसके बाद खिड़की के सहारे वो ऊपर जाता है और बंदर के हाथ पर मारकर उसे छेड़ता है और उसके बाद वहां से उतरकर भाग जाता है। इसकी किस्मत अच्छी थी कि बंदर ने उसपर हमला नहीं किया वरना बंदर अगर उस पर हमला कर देता तो उसे डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। खैर अभी यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Mr_mikoo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कैसे कैसे लोग रहते हैं यार।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 56 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बहुत बुरी तरह पिटता अगर पकड़ा जाता तो। दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्या हो रहा है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- चैन से बैठने भी नहीं देते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत ही खतरनाक लोग हैं।

ये भी पढ़ें-

इस टैलेंट को क्या नाम दूं! स्कूटी का इंडिकेटर हुआ खराब तो शख्स ने अपनाया नया तरीका, Video हुआ वायरल

ये मेट्रो है या कोई साप्ताहिक बाजार! शख्स की हरकत देख लोटपोट हो जाएंगे आप, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।