1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आधे दिन की छुट्टी को लेकर बॉस और कर्मचारी के बीच हुई ऐसी बाचतीत कि स्क्रीनशॉट हो गया वायरल

आधे दिन की छुट्टी को लेकर बॉस और कर्मचारी के बीच हुई ऐसी बाचतीत कि स्क्रीनशॉट हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 02, 2024 04:04 pm IST,  Updated : Aug 02, 2024 04:04 pm IST

सोशल मीडिया पर अभी एक स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है जो एक बॉस और उसकी कर्मचारी के बीच हो रही है। आधे दिन की छुट्टी के लिए दोनों के बीच जो भी बात हुई उसे देखने के बाद लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

वायरल स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया बड़ा अनोखा प्लेटफॉर्म है। यहां कभी भी कुछ भी वायरल हो सकता है जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं होगी। मजेदार वीडियो के अलावा कई पोस्ट भी वायरल होते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा ही पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक स्क्रीनशॉट नजर आ रहा है। इस स्क्रीनशॉट में एक महिला बॉस और उसकी कर्मचारी के बीच छुट्टी को लेकर हुई बातचीत का है। दोनों का मैसेज पढ़ने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। आइए फिर आपको बताते हैं कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई और फिर बताते हैं कि लोगों ने कमेंट में क्या कहा?

स्क्रीनशॉट हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में पहला मैसेज कर्मचारी का है जो उसने अपने बॉस को भेजा है। कर्मचारी ने लिखा, 'मुझे शनिवार को आधे दिन की छुट्टी चाहिए। मुझे पता है कि प्रोजेक्ट के कारण ऐसा करना मुश्किल होगा लेकिन प्लीज मुझे आधे दिन की छुट्टी दे दीजिए क्योंकि मुझे परिवार के साथ एक प्रोग्राम में जाना है।' इसके बाद बॉस ने रिप्लाई किया, 'प्लीज प्लीज मत लो, रिक्वेस्ट है।' इसके बाद कर्मचारी ने लिखा, 'प्लीज ना मैम, मुझे सच में चाहिए, मेरी मम्मी मुझे मार डालेगी।' बॉस और कर्मचारी के बीच हुई इस बातचीत का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

इस पोस्ट को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @crankyranterr नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कल्पना कीजिए कि आप 25 वर्ष के हैं और अभी भी आप मां ने मना कर दिया है वाला कार्ड चलाते हैं।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 1 लाख 91 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- उसे वॉइस नोट भेजो कि पागल है मैम तू पागल। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे यह प्यारा लगा। तीसरे यूजर ने लिखा- मैंने भी कल ऐसा ही किया।

ये भी पढ़ें-

गर्मी से बचने के लिए शख्स ने अपनाया नया तरीका, Video देख हो जाएंगे हैरान

बनारस के मशहूर दुकान की पैटीज में निकला फंगस? Video हुआ वायरल तो रेस्टोरेंट ने दिया ऐसा जवाब

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।