1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पोलैंड में PM मोदी ने ऐसा क्या किया जो लोग करने लगे उनकी तारीफ, Video भी हो रहा है वायरल

पोलैंड में PM मोदी ने ऐसा क्या किया जो लोग करने लगे उनकी तारीफ, Video भी हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 22, 2024 10:45 am IST,  Updated : Aug 22, 2024 10:45 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर पोलैंड गए हुए हैं। वहां जाने के बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसे देखते ही लोग उनकी तारीफ करने लगे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
दो दिन के दौरे पर पोलैंड पहुंचे PM मोदी ने जब एक छोटी बच्ची को गोद में उठाया Image Source : INDIA TV

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमारे सामने कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो आ जाते हैं जिन्हें एक बार देखकर भी मन नहीं मानता है और फिर हम उसे कई बार देखते हैं। अधिकतर ऐसे वीडियो छोटे बच्चों से जुड़े होते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो पोलैंड का है। इस वीडियो में एक छोटी बच्ची और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दोनों हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बिना किसी देरी के बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जो सोशल मीडिया पर वह वायरल हो रहा है।

पीएम मोदी का वीडियो हुआ वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए पहुंचे हुए हैं। इन्हीं लोगों में से एक शख्स ऐसा भी है जो अपनी छोटी सी बेटी को लेकर वहां पहुंचा है। पीएम मोदी की नजर उस बच्ची पर पड़ती है और तुरंत ही पीएम उस बच्ची को अपनी गोद में उठा लेते हैं। पीएम मोदी जैसे ही उस बच्ची को अपनी गोद में उठाते हैं, वहां खड़े खुश हो जाते हैं। वहीं एक शख्स कहता है, 'अरे वाह वाह वाह अरे क्या बात है मोदी जी।' वीडियो में नजर आ रहा है कि बच्ची भी काफी खुश नजर आ रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

पोलैंड दौरे पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी पोलैंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। यह बीते 45 सालों में भारत के किसी प्रधानमंत्री का पहला पोलैंड दौरा है। पोलैंड यात्रा के पहले दिन पीएम मोदी ने नवानगर के जाम साहब स्मारक और कोल्हापुर महाराज के स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि दी और बाद में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। अब यात्रा के दूसरे दिन बृहस्तिवार को पीएम मोदी पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा और प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात करेंगे।

ये भी पढ़ें-

बाइक में हेलमेट को लॉक करने के लिए शख्स ने बताया जुगाड़, Video देखकर लोगों ने भी दिया ज्ञान

मोटरसाइकिल को एक तकिए की तरह कंधे पर रखकर चल दिया शख्स, Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।