1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मोटरसाइकिल को एक तकिए की तरह कंधे पर रखकर चल दिया शख्स, Video हो रहा है वायरल

मोटरसाइकिल को एक तकिए की तरह कंधे पर रखकर चल दिया शख्स, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 21, 2024 06:02 pm IST,  Updated : Aug 21, 2024 06:02 pm IST

एक शख्स ने बाइक को अपने कंधे पर इस तरह उठाया जैसे वो बाइक नहीं बल्कि पलंग पर रखा हुआ एक तकिया है। वीडियो को देखने के बाद आप निश्चित तौर पर हैरान हो जाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
बाइक को कंधे पर उठाकर चल दिया शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वायरल वीडियो का एक ऐसा अड्डा है जहां आपको हर तरह का कंटेंट देखने को मिल जाएगा। आज के समय में लगभग हर इंसान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं और अपने समय के अनुसार ट्विटर, फेसबुक, इंस्टा जैसे प्लेटफॉर्म पर समय बीताता है। इस दौरान कई वीडियो ऐसे सामने आते हैं जो अच्छा ज्ञान देते हैं तो वहीं मनोरंजन वाले कुछ वीडियो भी सामने आते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को हैरानी होती है। अभी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शख्स ने बाइक को कंधे पर उठाया

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा उसमें नजर आ रहा है कि एक स्कूल के पास एक मोटरसाइकिल खड़ी है। तभी एक शख्स वहां आता है और बाइक के आगे वाले पहिए को हवा में उठाते हुए बाइक को खड़ा कर देता है। इसके बाद वह बाइक के पीछे आता है और अपना पॉजीशन बनाते हुए कंधे को सीट के बराबर ले जाता है। उसके बाद शख्स उस बाइक उठाने की कोशिश करने लगता है। थोड़ी सी मेहनत करने के बाद वह आदमी बाइक को अपने कंधे पर उठा लेता है और उसे वैसे ही उठाए हुए वहां से चल देता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। शख्स ने बाइक को कंधे पर ऐसे उठाया जैसे वह एक तकिए को कंधे पर रख रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर fit_yaseen नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पॉवर ऑफ बॉय।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 41 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सरकारी स्कूल के मास्टर की मोटरसाइकिल चुरा ली। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं आज तक किसी को बुलेट को उठाते हुए नहीं देखा। तीसरे यूजर ने लिखा- ये लोग मॉल के सामने से भी ऐसे ही उठा लेते हैं बाइक। एक अन्य यूजर ने लिखा- चोरी करने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।

ये भी पढ़ें-

क्या आपके iPhone में कभी आई है ऐसी अनोखी दिक्कत? Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

Video: लड़की के साथ डांस कर रहा था लड़का तभी पहुंच गई उसकी मां, फिर जो हुआ उसे देख लोटपोट हो जाएंगे आप

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।