सोशल मीडिया पर कब क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाते हैं और उनमें से जो अनोखे होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो फिर आपके फीड पर भी ऐसे वीडियो आते ही होंगे। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में iPhone का एक पुराना मॉडल नजर आ रहा है। उस फोन में एक दिक्कत आ गई है। आप जब उस दिक्कत के बारे में पढे़ंगे और वीडियो को देखने तो आप हैरान हो जाएंगे।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स iPhone को हाथ में रखे हुए दिखा रहा है। मगर हैरानी तब होती है जब पता चलता है कि फोन का स्क्रीन रिवर्स हो चुका है। फोन का कैमरा ऊपर की तरफ है मगर उसका डिस्प्ले एकदम उल्टा हो गया है। समय, सीम और बैटरी डिटेल फोन में नीचे की तरफ दिखा रहा है। इतना ही नहीं समय भी पूरा उल्टा हो गया है। शख्स फोन को वीडियो में अच्छे से दिखा रहा है ताकि किसी भी तरह का कन्फ्यूजन ना हो।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @instablog9ja नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 32 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये इनवर्टेड iPhone है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसी तरह मैं अपने दुश्मनों को कन्फ्यूज करना चाहता हूं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये पाइनएप्पल डिवाइस है, एप्पल का नहीं। चौथे यूजर ने लिखा- आप जब कंप्यूटर गांव में सड़क से फोन खरीदे ले।
ये भी पढ़ें-
शहर से होते हुए गांव में भी अब पहुंच गई रील की बीमारी, Video देखकर लोगों ने किया रिएक्ट