1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: लो भाई मार्केट में आ गया नए तरीके का वेडिंग कार्ड, वीडियो हो रहा है वायरल

Video: लो भाई मार्केट में आ गया नए तरीके का वेडिंग कार्ड, वीडियो हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 30, 2024 02:48 pm IST,  Updated : Jul 30, 2024 02:48 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नए तरीके का वेडिंग कार्ड देखने को मिला। इसे देखने के बाद लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन भी दिए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

मार्केट समय के साथ-साथ बदलता रहता है। हर कुछ दिनों में मार्केट में आपको नए और यूनिक प्रोडक्ट देखने को मिल ही जाते हैं। हर होली में नई पिचकारी दिख जाती है, हर दीवाली में नए तरीके का सजावट का सामान देखने को मिल जाता है। कुल मिलाकर बात यह है कि समय के साथ मार्केट में बदलती हुई चीजें आती रहती हैं। इसी तरह अभी नए डिजाइन का वेडिंग कार्ड देखने को मिला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी बातें भी कही है। आइए आपको पहले वेडिंग कार्ड के डिजाइन के बारे में बताते हैं और फिर आपको लोगों के रिएक्शन के बारे में बताते हैं।

ऐसा वेडिंग कार्ड देखा है?

हर साल आपके घर पर कई वेडिंग कार्ड आते ही होंगे। हर कार्ड में कुछ नया और यूनिक डिजाइन देखने को मिल ही जाता होगा। लेकिन क्या आपने कभी iPhone थीम पर बना हुआ वेडिंग कार्ड देखा है? अगर नहीं देखा है तो आज देखने को मिल जाएगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें iPhone थीम वाला वेडिंग कार्ड देखने को मिला। इस वेडिंग कार्ड के सबसे आगे दूल्हा और दुल्हन की फोटो के साथ शादी की तारीख लिखी हुई है। इसके अंदर व्हाट्सएप के डिजाइन में बाकी जानकारी दी गई है। वहीं गूगल मैप के लुक में लोकेशन दिया गया है। और सबसे पीछे iPhone की पीछे की बॉडी वाला लुक है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस नए तरीके के वेडिंग कार्ड को देखने के बाद लोगों ने अपने-अपने मुताबिक रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये छपरी वेडिंग कार्ड है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे निमंत्रण की जरूरत है। तीसरे यूजर ने लिखा- यह काफी सस्ता निमंत्रण है। चौथे यूजर ने लिखा- आपके आईडिया सराहनीय है। वहीं एक यूजर ने लिखा- यह काफी अच्छा है भाई।

ये भी पढ़ें-

स्कूल की बच्ची ने अपने एक्सप्रेशन से लोगों के उड़ाए होश, Video हुआ वायरल तो लोगों ने कही ये बातें

ये लगन है या बेवकूफी! साइन बोर्ड पर चढ़कर शख्स ने लगाए 'Pull-up', सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।