1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूल की बच्ची ने अपने एक्सप्रेशन से लोगों के उड़ाए होश, Video हुआ वायरल तो लोगों ने कही ये बातें

स्कूल की बच्ची ने अपने एक्सप्रेशन से लोगों के उड़ाए होश, Video हुआ वायरल तो लोगों ने कही ये बातें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 30, 2024 12:59 pm IST,  Updated : Jul 30, 2024 12:59 pm IST

आजकल एक बच्ची ने अपनी एक्टिंग से इंटरनेट यूजर्स को अपना दीवाना बनाया हुआ है। बच्ची का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसने गजब की एक्टिंग की है।

Screen Grab- India TV Hindi
इस बच्ची ने अपने एक्सप्रेशन से लोगों का जीत लिया दिल Image Source : SOCIAL MEDIA

यह बात तो सच है कि हमारे देश में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है। एक समय था जब देश के टैलेंटेड लोगों की पहचान करना मुश्किल था क्योंकि इसके लिए मंच काफी सीमित थे। मगर जब से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आ गया है, यह काम काफी आसान हो गया है। लोग अपना टैलेंट दिखाते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद अगर उसमें वाकई टैलेंट है तो उसे इंटरनेट यूजर्स कुछही समय में वायरल कर देते हैं। ऐसे कई लोगों को आपने देखा होगा जो सोशल मीडिया के कारण फेमस हुए हैं। अभी एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है।

बच्ची ने की गजब की एक्टिंग

आप सभी ने कभी ना कभी सलमान खान और माधुरी दिक्षित की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' देखी ही होगी। इसका एक गाना आज भी फेमस है जिसका नाम 'जूते दे दो पैसे ले लो' है। इसी गाने पर एक स्कूल की बच्ची ने गजब की एक्टिंग की है और अपने एक्सप्रेशन से लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में बच्ची ने माधुरी दीक्षित ने के किरदार को निभाते हुए हर लाइन पर एक्टिंग की है और ऐसा कमाल का एक्सप्रेशन दिखाया है जिसे देखने के बाद आप भी उसके फैन हो जाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Dilmaangemore1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'इस प्यारी सी बालिका की एक्टिंग कैसी लगी?' वहीं वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- बहुत अच्छी एक्टिंग की है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह एक्टिंग बहुत अच्छी करती है। तीसरे यूजर ने लिखा- टैलेंट हर जगह होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसके एक्सप्रेशन बहुत बढ़िया हैं।

ये भी पढ़ें-

ये लगन है या बेवकूफी! साइन बोर्ड पर चढ़कर शख्स ने लगाए 'Pull-up', सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

डांस की ऐसी कला तो बड़े से बड़े डांसर्स में भी नहीं होगी, Video देखकर हो जाएंगे लोटपोट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।