1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक का ऐसा इस्तेमाल करने वाले को दंडवत प्रणाम है, Video आप सभी को कर देगा हैरान

बाइक का ऐसा इस्तेमाल करने वाले को दंडवत प्रणाम है, Video आप सभी को कर देगा हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 20, 2024 04:50 pm IST,  Updated : Aug 20, 2024 04:50 pm IST

एक शख्स ने बाइक में ऐसा जुगाड़ फिट किया जिसके बारे में आपने कभी सोचा तक नहीं होगा। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
बाइक का ऐसा जुगाड़ कभी देखा है आपने? Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में जुगाड़ करने वाले बहुत लोग हैं। हर मोहल्ले में आपको कुछ लोग तो मिल ही जाएंगे जिनका जुगाड़ में कोई हाथ नहीं पकड़ सकता है। ये लोग अपने जुगाड़ से अच्छे-अच्छों को हैरान करने का दम और टैलेंट रखते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले हर इंसान को पता है कि लोग किस तरह के जुगाड़ करते हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में अब तक का सबसे अलग और हैरान कर देने वाला जुगाड़ देखने को मिलेगा।

ऐसा जुगाड़ कभी देखा है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी कंस्ट्रक्शन साइट का है। वहां एक मजदूर बाइक पर बैठकर उसे रेस दे रहा है। मगर बाइक के पहियों पर जब नजर पड़ी तो दिखा कि उसमें टायर ही नहीं है। इतना ही नहीं पहिए में छोटे-छोटे रॉड लगाए गए हैं। इतना ही नहीं आगे वाले पहिए में भी टायर नहीं है। इसके अलावा वहां एक रस्सी को बांधा गया है। बाइक में बंधे इस रस्सी के जरिए बाल्टी में सामान डालकर उसे बन रही टंकी तक पहुंचाया जा रहा है। कुल मिलाकर बात यह है कि शख्स ने बाइक को एक लिफ्ट जैसा कुछ बना दिया है। यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जब आप अपने दिमाग का 100% इस्तेमाल कर ले।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कहां से आते हैं ये लोग। दूसरे यूजर ने लिखा- इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये टैलेंट इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए। चौथे यूजर ने लिखा- वाह क्या सोच है, क्या विजन है, क्या स्ट्रैटेजी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये वो जुगाड़ू है जो बिना डिग्री और लैब से सीख गया।

ये भी पढ़ें-

Video: मॉल में लड़के ने अनजान लड़की से पूछा आसान सा सवाल, जवाब सुनकर लोग ले रहे हैं मजे

रिमझिम भरे सावन का वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी महिला, तभी आसमान से आंखों के सामने गिरी बिजली, देखें ये Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।