1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रिमझिम भरे सावन का वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी महिला, तभी आसमान से आंखों के सामने गिरी बिजली, देखें ये Video

रिमझिम भरे सावन का वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी महिला, तभी आसमान से आंखों के सामने गिरी बिजली, देखें ये Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 20, 2024 03:02 pm IST,  Updated : Aug 20, 2024 03:08 pm IST

सोशल मीडिया पर बिजली के गिरने का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, यकीन मानिए ऐसा वीडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिजली गिरने का वीडियो हुआ वायरल - India TV Hindi
बिजली गिरने का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

अक्सर बिजली गिरने की घटनाएं सोशल मीडिया पर वायरल होते रहती हैं। दूर इलाके में गिरी बिजली का वीडियो अचानक रिकॉर्ड हो जाता है, जो हमें देखने को मिलता है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस वक्त ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बारिश की वीडियो रिकॉर्ड कर रही एक महिला की आंखों के सामने बिजली गिरती है। जो उसके फोन में रिकॉर्ड हो जाता है।

बारिश की वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी महिला, तभी अचानक से गिरी बिजली

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला हो रही रिमझिम बारिश का शानदार व्यू का वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी, तभी तेज आवाज के साथ उसके सामने ही बिजली गिरी जाती है, जो उसके कैमरे में कैद हो जाती है। बिजली देखते ही महिला बुरी तरह डर जाती है और अपने घर की खिड़की को तुरंत बंद कर लेती है। हालांकि महिला इस दुर्लभ नजारे को अपने कैमरे में रिकॉर्ड करने में कामयाब हो जाती है। 

महिला ने अपने इंस्टा अकाउंट से वीडियो को किया शेयर

वीडियो को इंस्टाग्राम पर महिला ने शैली नोलन नाम के अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में नोलन बाहर हो रही रिमझिम बारिश के सुंदर व्यू को अपने फोन में रिकॉर्ड कर रहीं थी। तभी सामने ताड़ के पेड़ पर अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरती है, जिसके बाद ताड़ के पेड़ पर आग की लपटें दिखाई देने लगीं। नोलन ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “यह सब टाइमिंग से हुआ है! मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। चुपचाप अपने बेडरूम की खिड़की से बारिश रिकॉर्ड कर रही थी, तभी ये हादसा हुआ।" शैली नोलन के इस वीडियो को अब तक डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

वीडियो पर आया लोगों का रिएक्शन

वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये वीडियो बहुत ही डरावना है लेकिन बिजली गिरने का यह अब तक का सबसे शानदार वीडियो है। दूसरे ने महिला से सवाल पूछते हुए लिखा- क्या आपको इससे कुछ नुकसान हुआ? तीसरे ने लिखा- आप डर गईं थी लेकिन आप यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद सबसे ज्यादा मैं डरा था। चौथे ने लिखा- वाह क्या नजारा था। अब तक इससे पहले कभी नहीं देखा।

ये भी पढ़ें:

बाइक 1 सवारी 6, दुपहिया वाहन पर बैठे लोगों का Video हुआ वायरल, देख लोग बोले - ये तो बिहार में ही संभव है

नई स्कूटी खराब हो रही थी बार-बार, फिर शख्स ने कुछ इस अंदाज में OLA की इज्जत को किया तार-तार, Video देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।