सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या नजर आ जाए, इसका अंदाजा लगाना हर किसी के लिए मुश्किल है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए जाते हैं और उसमें से जो भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। हर दिन नए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी हंसाने वाले वीडियो दिख जाते हैं तो कभी ऐसा वीडियो सामने आ जाता है जिसे देखने के बाद आंखें फटी की फटी ही रह जाए। अभी ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हैरान कर देगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि शख्स ने ऐसा क्या किया जो हैरान कर देगा।
Related Stories
इस आदमी को डर नहीं लगता क्या?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि सड़क पर ठीक-ठाक रफ्तार में एक टैंकर वाली गाड़ी चल रही है। उस गाड़ी के ठीक पीछे एक शख्स हेलमेट के बिना अपनी बाइक को चला रहा है। हैरान की बात यह है कि शख्स इसी दौरान एक सिगरेट जलाता है, उसका कश लगाता है, इसके बाद टैंकर की सीढ़ी पर रखे बीयर के कैन को उठाकर पीता है। इस दौरान वह उतनी ही रफ्तार में चलता है जिससे टैंकर ज्यादा आगे ना निकल जाए। शख्स की इस हरकत को देखने के बदा आप हैरान हो जाएंगे।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @vishvguru0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लगता है भाई की यमराज जी के साथ गहरी दोस्ती है। इसके पास एक्स्ट्रा लाइफ है।' खबर लिख जाने तक वीडियो को 1800 से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यमराज का बांया हाथ है। दूसरे यूजर ने लिखा- यमराज का क्लासमेट रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- भोग लगा रहा है।
ये भी पढ़ें-
नन्हें-नन्हें चूजों के साथ क्यूट सी इस बच्ची का Video दिन बना देगा आपका