1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नन्हें-नन्हें चूजों के साथ क्यूट सी इस बच्ची का Video दिन बना देगा आपका

नन्हें-नन्हें चूजों के साथ क्यूट सी इस बच्ची का Video दिन बना देगा आपका

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 26, 2024 02:34 pm IST,  Updated : Aug 26, 2024 02:34 pm IST

सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटी सी बच्ची नन्हें-नन्हें चूजों के साथ खेलते हुए नजर आ रही है। बच्ची की मासूमीयत पर लोग अपना दिल हार बैठे हैं।

चूजों के साथ खेलते हुए दिखी छोटी बच्ची - India TV Hindi
चूजों के साथ खेलते हुए दिखी छोटी बच्ची Image Source : SOCIAL MEDIA

कभी-कभी सोशल मीडिया पर हमें ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिन्हें देख हमारा दिन बन जाता है। ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर खिलखिलाहट आ जाएगी। दिल को छू लेने वाला यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा कि वे इसे जितनी बार भी देख लें उनका मन ही नहीं भरता। वीडियो में दो नन्हें-नन्हें चूजें दिख रहे हैं और उनके साथ एक प्यारी सी बच्ची, जिन्हें देखने के बाद आप यह तय नहीं कर पाएंगे कि दोनों में से कौन सबसे ज्यादा क्यूट है।

चूजों से खेलते नजर आई छोटी सी बच्ची

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मासूम सी बच्ची अपनी जेब में दो छोटे-छोटे प्यारे से दिखने वाले चूजों को रखे हुए है। बच्ची जंगल में बैठी दिखाई दे रही है। जहां वह उन चूजों के साथ खेल रही है। कभी वह उन चूजों को उठाकर फूल वाली डलिये में रख लेती है तो कभी उन्हें अपनी जेबों में भर लेती है। कभी-कभी वे उन्हें प्यार से सहलाते हुए भी दिख रही है। इस दौरान बच्ची उन चूजों से बातें भी कर रही है। थोड़ी देर बाद हमें बच्ची के दोनों हाथों में चूजे दिखते हैं। फिर वह उन चूजों को एक छोटी सी टोकरी में ले जाते हुए भी दिख रही है। 

बच्ची की क्यूटनेस पर लोग हार बैठें अपना दिल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा यह छोटा सा क्लिप लोगों के दिल को छू गया। इस वीडियो क्लिप को मारिया गोडिनेज़ नाम की यूजर ने अपने अकाउंट @mamasoli_go से शेयर किया है। वीडियो में दिख ही बच्ची यूजर की ही बेटी है। वीडियो को अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 45 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, वीडियो को देखने के बाद बच्ची और चूजों की क्यूनेस पर लोग अपना दिल हार बैठें। लोगों ने बच्ची की क्यूटनेस की खूब तारीफ की। कई लोगों ने बच्ची को अपना आशीर्वाद भी दिया और का कि ये बच्ची हमेशा इसी तरह खुश रहे। भगवान हमेशा इसके साथ रहें। कई अन्य लोगों ने यह भी कहा कि उन्होंने आज तक अपने जीवन में इससे प्यारा रील कभी भी नहीं देखा।

ये भी पढ़ें:

Video: छतरी लगाए रेलवे ट्रैक पर ही सो गया शख्स, लोको पायलट की नजर पड़ी तो ट्रेन रोककर उसे जगाया

Video: भगवान से भी नहीं डरा चोर, बजरंग बली के सामने पहले जोड़े हाथ फिर उड़ा ले गया उनके गहने, मुकुट और गदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।