1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: स्टंट करते हुए सड़क पार कर रहा था बाइक सवार, अगले ही पल तेज रफ्तार कार ने उड़ाया, चूर-चूर हो गई मोटरसाइकिल

Video: स्टंट करते हुए सड़क पार कर रहा था बाइक सवार, अगले ही पल तेज रफ्तार कार ने उड़ाया, चूर-चूर हो गई मोटरसाइकिल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 15, 2024 06:28 pm IST,  Updated : Sep 15, 2024 06:28 pm IST

स्टंट करते हुए हादसे से जुड़े वीडियो हर रोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। आज हम आपके सामने एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें एक बाइक सवार स्टंट करते हुए हादसे का शिकार हो जाता है।

स्टंट करता हुआ बाइक सवार हुआ सड़क हादसे का शिकार- India TV Hindi
स्टंट करता हुआ बाइक सवार हुआ सड़क हादसे का शिकार Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर स्टंट के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। कई बार तो ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें स्टंट करते हुए लोग खतरनाक हादसों का का शिकार हो जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसा ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो कब और कहां का है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन इस खौफनाक वीडियो को जिसने भी देखा उसकी जान हलक में आ गई।

कैमरे में रिकॉर्ड हुआ दर्दनाक हादसा

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार कच्चे रास्ते से तेज रफ्तार में अपनी बाइक दौड़ाकर लाता है और एक ऊंचे स्लोप से अपनी बाइक को उड़ाते हुए सड़क के उस पार जाने की कोशिश करता है। लेकिन अगले ही पल सड़क पर आ रहे एक तेज रफ्तार कार ने स्टंट कर रहे बाइक सवार को टक्कर मार देती है। जिससे वह बहुत दूर तक उछल कर जा गिरता है। हादसे में शख्स की बाइक टूट-फूटकर चकनाचूर हो गई। उधर, कार टक्कर मारने के बाद उसी रफतार से वहां से निकल भी जाती है।

"जान पर खेलकर रील बनाना क्या इतना जरूरी है" 

वीडियो को देखने से पता चल रहा है कि स्टंट कर रहा बाइक सवार अपने साथी से इस लम्हे का वीडियो बनाने को कहा होगा। इसी वजह से यह वीडियो रिकॉर्ड हो पाया है। वीडियो को अगर ध्यान से देखें तो आपको भी यह समझ आएगा कि बाइक सवार का साथी कैमरे में बाइक सवार का स्टंट करते हुए वीडियो बना रहा था और अगले ही वीडियो में यह हादसा रिकॉर्ड हो गया। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @bannedreelsonly_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस खौफनाक हादसे का वीडियो देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद कमेंट कर लिखा कि क्या जान से ज्यादा प्यारा है स्टंट करते हुए रील बनाना।

ये भी पढ़ें:

इस गांव में हर बंदे के पास है अपनी प्राइवेट जेट, घर का समान भी लेने जाना हो तो प्लेन से ही जाते हैं यहां के लोग

Video: अंधेरे से मौत बनकर बाहर निकला तेंदुआ, कुत्ते पर झपटा और गर्दन दबोचकर ले भागा, साथी कुत्ता करता रह गया पीछा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।