1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर भरे पानी के बीच शराब की दुकान पर पहुंचे दो बुजुर्ग , Video हुआ वायरल तो लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट

सड़क पर भरे पानी के बीच शराब की दुकान पर पहुंचे दो बुजुर्ग , Video हुआ वायरल तो लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 16, 2024 08:31 am IST,  Updated : Sep 16, 2024 08:31 am IST

सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग मजे ले रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने खूब मजेदार कमेंट किए हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। अगर आप सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप इस बात को अच्छे से समझते होंगे कि यहां कभी भी कोई भी वीडियो आपके सामने आ सकता है। एक वीडियो जिसे देखने के बाद आपको खूब गुस्सा आया होगा उसके तुरंत बाद ऐसा वीडियो आएगा जिसे देखने के बाद आप जोर-जोर से हंसने लगेंगे। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया पर हर दिन तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को मजेदार कमेंट करने पर मजबूर कर दिया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि बारिश के बाद सड़क पर हर तरफ काफी सारा पानी भर गया है। पानी इतना भरा है उसने आपके पैर थोड़े-बहुत तो डूब ही जाएंगे। इसी सड़क पर पानी के बीच में दो बुजुर्ग टहलते हुए आगे की तरफ जाते नजर आते हैं मगर वो जिस जगह पर जाते हैं, उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल एक शख्स ने उसी पानी के बीच में बनी अपनी शराब की दुकान को खोला हुआ है और ये दोनों बुजुर्ग धीरे-धीरे चलते हुए उसी दुकान पर पहुंचते हैं। इसी कारण से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर nsworld06 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सबसे ज्यादा डिमांड वाला प्रोडक्ट।' वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट्स की लड़ी लगा दी। एक यूजर ने लिखा- आग लगे चाहे बस्ती में, बाबा तो रहता मस्ती में। दूसरे यूजर ने लिखा- इस स्थिति में इसने अपनी दुकान कैसे खोल दी। तीसरे यूजर ने लिखा- जान जाए पर दारू ना जाए। एक अन्य यूजर ने लिखा- प्रोडक्ट में दम है।

ये भी पढ़ें-

ढोल पर बैठकर डांस करना चाहता था शख्स, मगर अब कभी नहीं रखेगा ऐसी चाह, Video देखकर पता चलेगा 'क्यों'

इंसान की जब किस्मत खराब हो तो ऐसा भी हो सकता है, Video देखने के बाद आप हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।