1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'स्त्री 2' के इस हिट गाने में शख्स ने मिक्स किया भोजपुरी गाना, Video देख लोग बोले, 'Vibe तो है भाई'

'स्त्री 2' के इस हिट गाने में शख्स ने मिक्स किया भोजपुरी गाना, Video देख लोग बोले, 'Vibe तो है भाई'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 13, 2024 12:41 pm IST,  Updated : Sep 13, 2024 12:41 pm IST

सोशल मीडिया पर 'आज की रात' गाने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसके वायरल होने का कारण यह है क्योंकि एक शख्स ने गाने से ऑडियो हटाकर उसमें भोजपुरी गाने का ऑडियो डाल दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी और मजेदार है। यहां हर दिन कुछ नया और अनोखा वायरल होता ही रहता है। सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद आपका अच्छा-खासा मनोरंजन हो सकता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो मशहूर बॉलीवुड फिल्म के मशहूर गाने का है और उस वीडियो में ऑडियो एक फेमस भोजपुरी सॉन्ग का जोड़ दिया गया है। इसी कारण यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग बोल रहे हैं कि वाइब तो है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा वो स्त्री 2 फिल्म के 'आज की रात' गाने का है। वीडियो तो फिल्म के गाने का है मगर ऑडियो नहीं है। इसका ऑडियो हटा दिया गया है और उसमें भोजपुरी गाने का ऑडियो लगा दिया है। दरअसल आज की रात गाने में भोजपुरी का फेमस गाना 'सज के सवर के जब आवेलु' का ऑडियो जोड़ दिया है। वीडियो को इस तरह एडिट किया गया है जैसे मानो यह एक असली गाना है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग भी इसका आनंद उठा रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने वीडियो देख क्या कहा?

इस एडिटेड वीडियो को एक्स हैंडल पर @cricket_freak21 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 56 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट में अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- Vibe तो है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे अब तक भरोसा नहीं हो रहा कि यह एडिट है। तीसरे यूजर ने लिखा- गाना और वीडियो दोनों सूट कर रहे हैं। चौथे यूजर ने लिखा- ये इतना परफेक्ट क्यों लग रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भोजपुरी वर्जन कमाल है भाई।

ये भी पढ़ें-

Video: बंदूक दिखाकर बाइक छीनने की कोशिश पड़ गई भारी, हुई ऐसी पिटाई जिसे जिंदगी भर रखेगा याद

पेट्रोल पंप पर टहलता दिखा जंगल का राजा, Video देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।