1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बंदूक दिखाकर बाइक छीनने की कोशिश पड़ गई भारी, हुई ऐसी पिटाई जिसे जिंदगी भर रखेगा याद

Video: बंदूक दिखाकर बाइक छीनने की कोशिश पड़ गई भारी, हुई ऐसी पिटाई जिसे जिंदगी भर रखेगा याद

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 13, 2024 11:42 am IST,  Updated : Sep 13, 2024 11:42 am IST

दो लोग बाइक पर बैठकर आते हैं जिसमें से एक शख्स बंदूक दिखाकर एक आदमी की बाइक छीनने की कोशिश की। मगर उसकी यह कोशिश उसी पर भारी पड़ गई और फिर जो हुआ, उसे देख आप दंग रह जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमा करते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर वो सभी वायरल वीडियो तो आप देखते ही होंगे। कभी सीट के लिए मेट्रो में लड़ाई करते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाता है। इसके अलावा कभी पब्लिक प्लेस में अश्लील हरकत करते लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी अलग तरह का वीडियो वायरल होता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लूटेरे कि जमकर पिटाई होती हुई नजर आ रही है।

लूटेरे की लोगों ने कर दी पिटाई

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स अपनी बाइक रोकते हुए उससे उतरने की कोशिश करता है। तभी दो शख्स बाइक पर आते हैं और पीछे बैठा हुआ शख्स उसे बंदूक दिखाकर उसकी बाइक छीनने की कोशिश करता है। वह आदमी भी डर के कारण उसे चाभी दे देता है। इसके बाद लुटेरे का साथी अपनी बाइक घूमता है और जो बंदूक दिखाकर बाइक छीनता है, वो उस बाइक को चालू करने लगता है। मगर उसकी किस्मत खराब थी जो बाइक चालू नहीं हो पाई और इतने में ही कई लोग भागते हुए वहां आते हैं और उसकी जमकर पिटाई करना शुरू कर देते हैं। उसका साथी तो भाग जाता है मगर ये लोगों के हत्थे चढ़ जाता है और लोग पिटाई करके उसकी हालत खराब कर देते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @yeah_baby___ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 52 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लड़कों की दोस्ती ऐसी ही होती है। दूसरे यूजर ने लिखा- गाड़ी ही खराब थी। तीसरे यूजर ने लिखा- पाकिस्तान में तो लूट में भी रोजगार नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा- खूब मारा है।

ये भी पढ़ें-

पेट्रोल पंप पर टहलता दिखा जंगल का राजा, Video देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

सिग्नल पर खड़ी गाड़ी में ढोल बजा रहे थे कुछ लोग, तभी बाइक वाले ने मारी अपनी एंट्री, Video देख खुश हो जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।