सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी है। यहां हर दिन कुछ नया और अनोखा देखने को मिल ही जाता है। कभी अतरंगी वीडियो वायरल होता है तो कभी अजब-गजब तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टाइम स्पेंड करते हैं तो फिर आपको तो यह पता ही होगा कि कैसे वीडियो और फोटो वायरल होते हैं। अभी सोशल मीडिया एक फोटो वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आप उसकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे। अन्य यूजर्स ने फोटो को देखने के बाद अलग-अलग रिएक्शन भी दिया है।
Related Stories
वायरल हुई दुकाने के बोर्ड की फोटो
आपने आज तक ना जाने कितनी ही दुकानों को देखा होगा। हर दुकान का एक नाम होता है जो ज्यादातर नॉर्मल ही रहते हैं। मगर आजकल लोगों ने अपनी दुकान की सजावट और नाम, दोनों में ही क्रिएटिविटी दिखाना शुरू कर दिया है। कभी-कभी कुछ दुकानों के ऐसे नाम नजर आ जाते हैं, जो इंसान जल्दी भूलता नहीं है। अभी एक ऐसे ही दुकान के नेम बोर्ड की फोटो वायरल हो रही है। शख्स ने अपने दुकान का नाम रखा है, 'स्त्री Collection' और उसका टैगलाइन लिखा है, 'ओ स्त्री कल फिर आना।' ऐसी क्रिएटिविटी आपने शायद ही पहले कभी देखी होगी।
यहां देखें वायरल पोस्ट
इस फोटो को एक्स हैंडल पर @Phunsukwangduji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मार्केटिंग लेवल।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 10 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बहुत ज्यादा तगड़ा मार्केटिंग। दूसरे यूजर ने लिखा- अगर असली स्त्री आ गई तो उसका हाल क्या होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- असली स्त्री आ रही है। चौथे यूजर ने लिखा- मार्केटिंग लेवल निंजा। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाईसाहब कैसे कर लेते ये लोग, ये विचार अपने दिमाग में कैसे नहीं आता।
ये भी पढ़ें-
बेटे ने कैमरे के सामने अपने पापा का करवा दिया पोपट, Video हुआ वायरल तो लोगों ने किया रिएक्ट
एक दूल्हा और 5 दुल्हन! Video देखकर लोग हो गए दंग, कमेंट करके कुछ इस तरह दिया अपना रिएक्शन