1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक दूल्हा और 5 दुल्हन! Video देखकर लोग हो गए दंग, कमेंट करके कुछ इस तरह दिया अपना रिएक्शन

एक दूल्हा और 5 दुल्हन! Video देखकर लोग हो गए दंग, कमेंट करके कुछ इस तरह दिया अपना रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 12, 2024 04:50 pm IST,  Updated : Sep 12, 2024 04:51 pm IST

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता है, जब कोई वीडियो वायरल ना होता हो। हर दिन ना जाने कितने ही वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अप्लोड किए जाते हैं मगर उनमें से कुछ वीडियो ही वायरल हो पाते हैं। जो वीडियो वायरल होते हैं, उसमें या तो किसी शख्स का टैलेंट देखने को मिलता है या फिर वो वीडियो काफी अतरंगी और हैरान कर देने वाला होता है। जुगाड़, लड़ाई और अजीबो-गरीब हरकत करते लोगों के तो काफी वीडियो वायरल हुए हैं जिन्हें आपने भी कई बार देखा होगा। मगर अभी एक अलग वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे शादी के मंडप में बनाया गया है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक दूल्हा मंडप में गोल-गोल घूमकर चक्कर लगा रहा है। दूल्हे के पीछे दुल्हन भी हैं लेकिन उनकी संख्या वो कारण है जिस वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दरअसल दूल्हे के पीछे कुल 5 दुल्हन हैं जो उसके साथ मंडप में घूम रही हैं। वीडियो के आखिर में सभी दुल्हन उस दूल्हे के पैर छूकर आशीर्वाद लेती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। मगर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि वीडियो को केवल मनोरंजन के लिए बनाया गया हो और कोई शादी नहीं हो रही हो।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Mr_Montoo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक तो लड़की नहीं मिल रही ऊपर से ये भाई अलग टेंशन बढ़ा रहा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को करीब 1 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- पूरी प्लानिंग कर ली है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे तो कमी हो जाएगी भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- क्यों जला रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- सरकारी नौकरी की ताकत। एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे भाई सबका हिस्सा ले लिया।

ये भी पढ़ें-

दूसरे का भला करने के चक्कर में शख्स का ही हो गया नुकसान, Video हो रहा है वायरल

ढाबे पर रोटी बनाते समय थूक लगा रहा था युवक, Video वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।