1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सिग्नल पर खड़ी गाड़ी में ढोल बजा रहे थे कुछ लोग, तभी बाइक वाले ने मारी अपनी एंट्री, Video देख खुश हो जाएंगे आप

सिग्नल पर खड़ी गाड़ी में ढोल बजा रहे थे कुछ लोग, तभी बाइक वाले ने मारी अपनी एंट्री, Video देख खुश हो जाएंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 13, 2024 09:09 am IST,  Updated : Sep 13, 2024 09:09 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको तो पता ही होगा कि सोशल मीडिया पर कितने और किस तरह के वीडियो वायरल होते हैं। सीट के लिए लड़ाई और रील बनाते लोगों के वीडियो तो खूब वायरल होते हैं और उन्हें आपने भी देखा होगा। लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आपके चेहरे पर एक मुस्कान जरूर आ जाएगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि कुछ गाड़ियां ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी हैं। उन्हीं गाड़ियों के बीच एक टेम्पो नजर आती है जिसमें कुछ लोग किसी देवी या देवता की मूर्ति लेकर जा रहे हैं। वहीं पीछे ढोल वाले बैठकर ढोल और ढपली बजाते नजर आते हैं। तभी इसमें एक बाइक वाले की एंट्री होती है। टेम्पो के पीछ खड़ा बाइक वाला अपनी बाइक को रेस देते हुए बाइक की आवाज निकालता है। इसके बाद ढोल वालों और बाइक वाले के बीच एक गजब की ताल-मेल बनती है और दोनों माहौल बना देते हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @swatic12 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आदमी बीट सुनते हैं, आदमी व्रुम-व्रुम सुनते हैं, आदम खुश हो जाते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- साइड वाला उतर कर डांस करने लगता तो मजा आ जाता। दूसरे यूजर ने लिखा- छोटी छोटी खुशियां। तीसरे यूजर ने लिखा- आदमी लोग खुश होने के लिए अपने तरीके खोज लेते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत मजा आ रहा है, दिल गार्डन-गार्डन हो गया।

ये भी पढ़ें-

बारिश में भीगते हुए फूड डिलीवर करने के लिए जाता दिखा शख्स, Video देख लोग हो गए इमोशनल

कार को ओवरटेक करने चला था शख्स, हुई ऐसी घटना जिसे जिंदगी भर रखेगा याद, Video देख डर जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।