1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बारिश में भीगते हुए फूड डिलीवर करने के लिए जाता दिखा शख्स, Video देख लोग हो गए इमोशनल

बारिश में भीगते हुए फूड डिलीवर करने के लिए जाता दिखा शख्स, Video देख लोग हो गए इमोशनल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 13, 2024 07:49 am IST,  Updated : Sep 13, 2024 07:51 am IST

एक फूड डिलीवरी बॉय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने हर किसी के दिल को छू लिया है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपने दिल की बात भी लिखी है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल लोग अपने मनोरंजन के लिए करते हैं। इसलिए लोग अधिकतर समय ऐसे वीडियो देखते हैं जिन्हें देखने के बाद उन्हें हंसी आए या फिर मनोरंजन हो सके। मगर फिर भी कुछ वीडियो ऐसे सामने आ ही जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग इमोशनल हो जाते हैं। अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग भावुक हो गए। अगर आप वीडियो को देखेंगे तो निश्चित तौर पर आप भी भावुक हो जाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि कई गाड़ियां किसी ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी हुई हैं और सिग्नल के ग्रीन होने का लोग इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान बारिश भी हो रही है। उसी बीच एक फूड डिलीवरी बॉय नजर आता है जो अपनी बाइक पर बैठा हुआ है। वह शख्स कहीं डिलीवरी करने के लिए निकला है। सिग्नल रेड होने के कारण वह इंतजार कर रहा है और बारिश में भीग रहा है। गाड़ी पर शांति से बैठे हुए इस डिलीवरी बॉय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर अंकुश शर्मा नाम के शख्स ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यह बहुत ही दिल तोड़ने वाला है, वादा है, आज से मेरे हर फूड डिलीवरी करने वाले को 20 रुपये टिप दूंगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.2 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जिम्मेदारियां क्या ना करवाए। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही भावुक करने वाला सीन है ये। तीसरे यूजर ने लिखा- सभी के हालात एक जैसे नहीं होते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- जिंदगी की तपस्या है।

ये भी पढ़ें-

कार को ओवरटेक करने चला था शख्स, हुई ऐसी घटना जिसे जिंदगी भर रखेगा याद, Video देख डर जाएंगे आप

शख्स ने दुकान के नाम और टैगलाइन में दिखाई गजब की क्रिएटिविटी, फोटो जमकर हो रही है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।