1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पेट्रोल पंप पर टहलता दिखा जंगल का राजा, Video देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

पेट्रोल पंप पर टहलता दिखा जंगल का राजा, Video देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 13, 2024 10:53 am IST,  Updated : Sep 13, 2024 10:53 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो में पेट्रोल पंप पर देर रात शेर टहलता हुआ नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आप सभी लोग कभी ना कभी चिड़ियाघर घूमने के लिए गए ही होंगे। वहां आपको अलग-अलग जानवर देखने को मिले होंगे जो आमतौर पर आपको सड़कों पर नहीं दिखते हैं। इसके अलावा आपने खतरनाक जानवरों को भी पिंजरे के अंदर देखा होगा। इनमें से एक जानवर शेर भी रहा होगा जिसे आपने चिड़ियाघर में देखा होगा। अब सोचिए आपको यह शेर अचानक बिना पिंजरे के सामने आ जाए, तो क्या हाल होगा। सोच के ही हालत टाइट हो गई ना? अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

पेट्रोल पंप पर नजर आया शेर?

शेर एक ऐसा जानवर है जो जंगल में ही रहे तो सही रहता है। इससे लोगों की जिंदगी बची रहती है। मगर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शेर जंगल से निकल बाहर आ गया है और वहां के एक पेट्रोल पंप पर टहलता हुआ नजर आ रहा है। शेर देर रात पेट्रोल पंप पर टहलता नजर आया जो राहत की बात है क्योंकि इस समय कोई पेट्रोल भरवाने वहां नहीं आया है। पंप के किसी कर्मचारी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब वायरल हो रहा है। मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि वीडियो कब और कहां का है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @MojClips नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 500 से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- क्या चल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- बस कुत्ता ही नहीं डर रहा इससे। तीसरे यूजर ने लिखा- इसको कौन सा फ्यूल चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये गुजरात का वीडियो लग रहा है।

ये भी पढ़ें-

सिग्नल पर खड़ी गाड़ी में ढोल बजा रहे थे कुछ लोग, तभी बाइक वाले ने मारी अपनी एंट्री, Video देख खुश हो जाएंगे आप

बारिश में भीगते हुए फूड डिलीवर करने के लिए जाता दिखा शख्स, Video देख लोग हो गए इमोशनल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।