सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। आप भी सोशल मीडिया के किसी ना किसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते ही होंगे। दिन में कुछ समय इंस्टाग्राम, फेसबुक या फिर ट्विटर पर बीताते ही होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आपको पता ही होगा कि इन सभी प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान भी होंगे और अपनी हंसी को भी नहीं रोक पाएंगे। आइए फिर जानते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स चलकर सड़क को पार कर रहा है। वो जैसे ही मेन रोड के पास आता है कि उसके सामने एक कार आती है जो कुछ दूरी से गुजर जाती है। गाड़ी के जाने के बाद वो शख्स सड़क पर अच्छे से देखते हुए रोड पार करने लगता है। मगर अगले ही पल एक कुत्ता भागते हुए आता है जो उससे टकरा जाता है। आदमी से टकराने के बाद कुत्ता तो आगे निकल जाता है मगर इंसान का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो वहीं सड़क पर गिर जाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @vishvguru0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'किस्मत खराब हो तो कुत्ते भी सिस्टम हैंग कर देते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई की किस्मत खराब है। दूसरे यूजर ने लिखा- इतनी खराब भी ना हो किस्मत। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बच गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- जब किस्मत खराब होती है तो ऐसा भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें-
अरे ये तो खट्टा मीठा वाला सीन हो गया, रोड रोलर का वायरल Video देखकर छूट जाएगी आपकी भी हंसी