1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी जी के दिमाग को सलाम है, घर में पानी ना घुसे तो लगाया गजब का जुगाड़, Video हुआ जमकर वायरल

आंटी जी के दिमाग को सलाम है, घर में पानी ना घुसे तो लगाया गजब का जुगाड़, Video हुआ जमकर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 13, 2024 02:54 pm IST,  Updated : Sep 13, 2024 02:54 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर नजर आया जिसे देखने के बाद आप अपनी आंखें चौड़ी करके उसे देखने लगेंगे। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। आप जितनी बार भी सोशल मीडिया साइट्स पर विजिट करेंगे, हमेशा आपको कुछ नया और अनोखा ही देखने को मिलेगा। कभी-कभी तो कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिसे समझने के लिए लोगों को वीडियो कई बार देखना पड़ता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा क्योंकि ऐसा जुगाड़ आपने अपनी जिंदगी में पहले कभी नहीं देखा होगा। आइए फिर जुगाड़ के बारे में जानते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

किसी इलाके में बारिश के बाद काफी पानी भर गया। उधर पानी इतना बह गया कि निचले इलाकों में काफी तेजी से गिरने लगा। इसी बीच एक महिला को यह डर था कि वो पानी उसके घर में ना घुस जाए तो ऐसा जुगाड़ किया जिसे देख हर कोई हिला जाएगा। उस महिला ने अपने बेटे को एक अलग ही काम पर लगा दिया। महिला ने अपने बेटे को जमीन पर पैर फैलाकर बैठने का काम दे दिया। इसके बाद वो वैसे ही बैठ गया। अब जो भी पानी बहते हुए ऊपर से उसकी घर की तरफ आ रहा है, वो उस लड़के के पैरों से टकरा रहा है और फिर पानी की दिशा बदल जा रही है। वहीं पीछे उसकी मां खड़ी है। जो हल्का-फुल्का पानी आ रहा है, उसे वो वाइपर से हटाती हुई नजर आ रही हैं। 

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर _sarcxsm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कुछ तो काम आया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख 52 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- पानी को रोक के रखा है। दूसरे यूजर ने लिखा- वाटर ब्लॉक्ड अल्ट्रा प्रो मैक्स। तीसरे यूजर ने लिखा- दो बार देखा, तब समझा। चौथे यूजर ने लिखा- क्या कारीगरी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- उससे खुजली तो पक्का हो जाएगी।

ये भी पढ़ें-

ग्राहकों को ना देना पड़े उधार तो शख्स ने लगाया दिमाग, दुकान में लगे पोस्टर हो रहे हैं वायरल

'स्त्री 2' के इस हिट गाने में शख्स ने मिक्स किया भोजपुरी गाना, Video देख लोग बोले, 'Vibe तो है भाई'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।