1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ग्राहकों को ना देना पड़े उधार तो शख्स ने लगाया दिमाग, दुकान में लगे पोस्टर हो रहे हैं वायरल

ग्राहकों को ना देना पड़े उधार तो शख्स ने लगाया दिमाग, दुकान में लगे पोस्टर हो रहे हैं वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 13, 2024 01:18 pm IST,  Updated : Sep 13, 2024 01:18 pm IST

एक शख्स ने ग्राहकों को उधार ना देना पड़े इसके लिए अपने दुकान में दो पोस्टर लगाया। उन पोस्टर पर लिखे संदेश को पढ़ने के बाद ग्राहक खुद उधार मांगने में शर्माएगा।

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में जुगाड़ करने वाले और जरूरत पड़ने पर गजब का दिमाग चलाने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। जो लोग भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें यह पता ही होगा क्योंकि सोशल मीडिया पर जुगाड़ के पोस्ट काफी वायरल होते हैं। इन पोस्ट में ऐसे वीडियो या फिर तस्वीरें होती हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान हैरान हो जाता है। अभी सोशल मीडिया पर एक दुकान में चिपके संदेश वाले पोस्टर वायरल हो रहे हैं। उन्हें देखने के बाद आप यह कहने को मजबूर हो जाएंगे कि दुकान वाले ने दिमाग तो गजब का लगाया है। आइए फिर वायरल तस्वीर के बारे में बताते हैं।

दुकान ने लगाया गजब का तरीका

सोशल मीडिया पर अभी जो पोस्ट वायरल हो रहा है उसमें एक दुकान में लगे दो संदेश वाले पोस्टर की एक तस्वीर वायरल हो रही है। शख्स ने दोनों पोस्टर को इसलिए लगाया ताकि कोई उससे उधार ना मांगे। पहले पोस्टर में लिखा है, 'कृपया उधार ना मांगे! हमने खुद लोन ले रखा है।' इसके बाद दूसरे पोस्टर में लिखा है, 'उधार एक जादू है...हम देंगे और आप गायब हो जाएंगे।' इन दोनों पोस्टर को शख्स ने दुकान में लगाया हुआ है जिसकी किसी ने तस्वीर खींच ली और अब वो वायरल हो रहे हैं।

यहां देखें वायरल पोस्ट

इस पोस्ट को एक्स हैंडल पर @ishaaaaa_111 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ठीक है नहीं मानेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- इमोशनल डैमेज कर दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- ये अच्छा तरीका है। चौथे यूजर ने लिखा- वाह जी मैं तो उधार लेने आई थी। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह सही है, मैं भी लगवा लेती हूं।

ये भी पढ़ें-

'स्त्री 2' के इस हिट गाने में शख्स ने मिक्स किया भोजपुरी गाना, Video देख लोग बोले, 'Vibe तो है भाई'

Video: बंदूक दिखाकर बाइक छीनने की कोशिश पड़ गई भारी, हुई ऐसी पिटाई जिसे जिंदगी भर रखेगा याद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।