1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंटर्न ने ऑफिस से ली छुट्टी तो बॉस ने पूछा कारण, मिला ऐसा जवाब कि स्क्रीनशॉट हो गया वायरल

इंटर्न ने ऑफिस से ली छुट्टी तो बॉस ने पूछा कारण, मिला ऐसा जवाब कि स्क्रीनशॉट हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 03, 2024 09:04 am IST,  Updated : Sep 03, 2024 09:04 am IST

सोशल मीडिया पर अभी दो लोगों के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसने लगेंगे।

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या देखने को मिल जाए, आप इसका पहले से अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हर पोस्ट लोगों को अलग तरह से सरप्राइज करता है। दिन भर सोशल मीडिया पर कोई ना कोई पोस्ट वायरल होता ही रहता है। किसी पोस्ट में मजेदार या फिर हैरान कर देने वाला वीडियो होता है तो किसी पोस्ट में चैट का स्क्रीनशॉट देखने को मिल जाते हैं। वीडियो की तुलना में चैट के स्क्रीनशॉट ज्यादा मजेदार निकलते हैं। अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। अभी एक नया पोस्ट वायरल हो रहा है जो आपको अलग तरह से सरप्राइज करेगा।

वायरल हुआ चैट का स्क्रीनशॉट

अभी जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है उसमें बॉस और ऑफिस के इंटर्न के बीच हुई बातचीत है। दरअसल इंटर्न ने ऑफिस से छुट्टी ले ली जिसके बारे में जानने के लिए बॉस ने उसे मैसेज किया। उसे सामने से ऐसा रिप्लाई मिला जिसकी उम्मीद उसे भी नहीं होगी। बॉस ने लिखा, 'हे, लास्ट फ्राइडे को क्या हो गया था? मैंने तुम्हे ऑफिस में नहीं देखा।' इसके जवाब में इंटर्न ने लिखा, 'हे, माफ करना मैंने छुट्टी ले ली क्योंकि एक VC के साथ मेरी मीटिंग थी। मेरे AI स्टार्टअप को फंड मिल गया। अब मुझे इंटर्नशीप की कोई जरूरत नहीं है।'

यहां देखें वायरल पोस्ट

इस पोस्ट को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @KarthikS2206 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यह सिर्फ बेंगलुरु में ही हो सकता है।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 5 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- मुझे लगता है कि तुम्हें उसका AI स्टार्टअप ज्वाइन करना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या आईडिया है। तीसरे यूजर ने लिखा- हम ऐसा व्यवहार कभी नहीं सहते।

ये भी पढ़ें-

प्लेन की खिड़की से निकलकर कांच साफ करने लगा पाकिस्तानी पायलट, Video हो रहा है जमकर वायरल

Blender के मोटर के साथ शख्स ने किया ऐसा जुगाड़ कि हो गया वायरल, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।