1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Blender के मोटर के साथ शख्स ने किया ऐसा जुगाड़ कि हो गया वायरल, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

Blender के मोटर के साथ शख्स ने किया ऐसा जुगाड़ कि हो गया वायरल, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 03, 2024 07:40 am IST,  Updated : Sep 03, 2024 07:40 am IST

एक शख्स ने ब्लेंडर के मोटर के साथ पंखा फिट कर दिया। उसके जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको भी हैरत होगी।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने ब्लेंडर के मोटर संग किया गजब का जुगाड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। और जो लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं वो इस बात को काफी अच्छे से समझते होंगे क्योंकि जुगाड़ के सबसे ज्यादा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही देखने को मिलते हैं। कभी कोई वाशिंग मशीन का जुगाड़ करता है तो कोई प्रेशर कुकर के साथ जुगाड़ बैठाता हुआ नजर आता है। इसके अलावा भी लोगों ने कई तरह के जुगाड़ किए हैं जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। अभी एक नया जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है।

ऐसा जुगाड़ कभी देखा है?

आप सभी ने अलग-अलग तरह के कई पंखे देखें होंगे। हर पंखे में एक मोटर लगा होता है जिसकी मदद से वह पंखा चलता है। लेकिन क्या आपने कभी किसी पंखे को ब्लेंडर के मोटर से चलते हुए देखा है। एक शख्स ने ऐसा जुगाड़ किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि शख्स ब्लेंडर के मोटर में पंखे को अच्छे से फिट करता है। इसके बाद वह उसमें एक स्टैंड लगाता है और फिर उसे चालू कर देता है। ब्लेंडर के मोटर पर पंखा अच्छी स्पीड में घूमता हुआ नजर आता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ब्लेंडर मोटर? हां, नासा इस तेज़ दिमाग वाले को ढूंढ रहे हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 14 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह काफी अच्छा लगा रहा तब तक जब तक यह फट नहीं जाता है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह कोई इंडियन ही होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- यह कुछ ऐसा है जो मुझे ट्राई करना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा-  क्रिएटिविटी पीक पर है।

ये भी पढ़ें-

पति को डराने के लिए पत्नी ने किया डरावना प्रैंक मगर आखिर में खुल गई उसकी पोल, देखें वायरल Video

पैरों से धनुष चलाने वाली शीतल देवी के टैलेंट के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा, बोले - कोई भी कार ले लीजिए

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।