1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. छोटे से स्कूटर पर शख्स ने खोल दिया जूते का शोरूम, Video हो रहा है वायरल

छोटे से स्कूटर पर शख्स ने खोल दिया जूते का शोरूम, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 28, 2024 04:04 pm IST,  Updated : Aug 28, 2024 04:04 pm IST

एक शख्स ने अपने स्कूटर में जुगाड़ लगाकर उसे एक जूते का शोरूम बना दिया जिसे वो कहीं भी लेकर जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने अपने स्कूटर पर ही खोल दिया जूतों का शोरूम Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में एक से बढ़कर एक जुगाड़ू लोग मौजूद हैं। अपने काम को कम पैसे में या फिर किसी संसाधन की कमी के दौरान पूरा करने के लिए वो लोग अपना दिमाग लगाते हैं और ऐसा तरीका खोज निकालते हैं जिन्हें देखने के बाद अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का जितने भी लोग इस्तेमाल करते हैं उन्हें ऐसे जुगाड़ के बारे में अच्छे से पता होता है क्योंकि जुगाड़ के सबसे ज्यादा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही वायरल होते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको काफी पसंद आने वाला है।

इस शख्स ने तो कमाल ही कर दिया

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक गजब का शोरूम नजर आ रहा है जिसे शख्स ने अपने स्कूटर पर भी चालू कर दिया है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स ने सड़क के किनारे अपने स्कूटर को रोका हुआ है और पीछे बने कंटेनर को खोल रहा है। एक-एक करके वो सभी लेयर खोलता है और कुछ ही देर में वह एक शोरूम जैसा नजर आने लगता है। किसी शोरूम या दुकान में जिस तरह जूतों को सजा कर रखा जाता है, इस शख्स ने वैसा ही कमाल किया हुआ है और वो भी अपने स्कूटर पर ही। इसके बाद वो नीचे कालीन लगाकर स्टूल भी रख देता है। वीडियो को देखने के बाद आप उस शख्स की तारीफ जरूर करेंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sikhle_india नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'स्कूटर में बना दिया शोरूम।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 23 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इंडिया में तो पुलिस इसका चालान कर देती। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई चाइना है कुछ भी कर सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- इसने बनाया तो कमाल का है।

ये भी पढ़ें-

Video: शराब का नशा चढ़ते ही संस्कारी हो गए दो लोग, बाजार में किया ऐसा काम जिसे देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

दीदी ने दिमाग तो सही चलाया मगर समय गलत चुना, Video देखकर आपको समझ में आएगा 'कैसे'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।