1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: शराब का नशा चढ़ते ही संस्कारी हो गए दो लोग, बाजार में किया ऐसा काम जिसे देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Video: शराब का नशा चढ़ते ही संस्कारी हो गए दो लोग, बाजार में किया ऐसा काम जिसे देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 28, 2024 03:00 pm IST,  Updated : Aug 28, 2024 03:00 pm IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसी को रोक नहीं पाएंगे। इतना ही नहीं वीडियो को आप कई बार देखेंगे भी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया बड़ी अनोखी दुनिया है। यहां कब क्या वायरल हो जाए और कैसा वीडियो आपके फीड पर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह से रिएक्ट करते हैं। लड़ाई, टैलेंट और डांस के वीडियो तो सोशल मीडिया पर हर दिन वायरल होते हैं। मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद आपको समझ में आता है कि क्यों नशा नहीं करना चाहिए। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि दो लोग जो नशे में धुत हैं, वो बाजार में अजीब हरकत कर रहे हैं। एक शख्स जिसने शर्ट नहीं पहनी हुई है वो सामने एक शख्स को देखते हुए चुनौती देता है। इसके बाद दूसरे शख्स के सामने आता है और दोनों एक दूसरे को अपने संस्कार दिखाने लगते हैं। दोनों ही बारी-बारी एक दूसरे के पैर छूते हुए नजर आते हैं। बीच बाजार में दोनों यह करने में लगे हुए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @__nitin__thakur नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'रिस्पेक्ट ग्लिच।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इज्जत दो, इज्जत लो सच हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्या कर रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बढ़िया था। एक यूजर ने लिखा- शराब माया के द्वारा। वहीं एक यूजर ने लिखा- शराब पीकर सारे संस्कार वापस आ गए।

ये भी पढ़ें-

दीदी ने दिमाग तो सही चलाया मगर समय गलत चुना, Video देखकर आपको समझ में आएगा 'कैसे'

Video: ये लड़का निकला असली STUD, लड़की अपने बॉयफ्रेंड को कर रही थी प्रपोज तभी शख्स ने किया कुछ ऐसा कि हो गया हाइलाइट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।