1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: आंखों पर पट्टी बांधकर अपने पति को खोजने का मिला टास्क, महिला का तरीका देख हंसने लगे सभी लोग

Video: आंखों पर पट्टी बांधकर अपने पति को खोजने का मिला टास्क, महिला का तरीका देख हंसने लगे सभी लोग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 27, 2024 10:02 pm IST,  Updated : Aug 27, 2024 10:02 pm IST

एक महिला को टास्क दिया गया कि वो अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर अपने पति को खोजकर दिखाए। महिला ने इस टास्क को कुछ ही मिनट में पूरा कर दिया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मनोरंजन का एक चलता फिरता साधन है। इंसान जब भी बोर होता है या फिर उसे मनोरंजन की तलाश होती है, वो इसी प्लेटफॉर्म का सहारा लेता है। किसी भी सोशल मीडिया साइट पर आप चले जाएं, वहां आपको ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिलेंगे जिन्हें देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसने लगेंगे जैसे वीडियो में नजर आ रहे लोग हंस रहे हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

महिला ने कैसे पहचाना अपने पति को?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक महिला अपना टास्क पूरा करते हुए नजर आ रही है। महिला को टास्क दिया गया है कि आंखों पर पट्टी बांधकर उसे अपने पति को पहचानना है। वहीं सामने कई लोगों को खड़ा कर दिया गया है। अब कोई और महिला होती तो वो अपने पति को छूकर या फिर किसी निशानी को खोजते हुए उसे पहचानती। मगर इस महिला ने हाइट के मुताबिक उसे पहचाना। महिला को पता था कि उसके पति का कद उससे थोड़ कम है। तो महिला ने अपने हाइट के मुताबिक सभी के हाइट को देखने लगी है और कुछ ही समय में वो अपने पति को पहचान लेती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @MojClips नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वाइफ ऑफ द ईयर।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसे पद्म विभूषण दिया जाए। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे ये क्या हो रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- अद्भुत नारी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह क्या लॉजिक लगाया है।

ये भी पढ़ें-

बिहार की सड़कों पर दिखी ऐसी गाड़ी जिसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video हुआ वायरल

लड़की के साथ रोमांटिक डांस कर रहा था युवक, तभी ऐसा गाना बजा जिसके बाद छोड़ दिया हाथ, Video हुआ जमकर वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।