1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिहार की सड़कों पर दिखी ऐसी गाड़ी जिसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video हुआ वायरल

बिहार की सड़कों पर दिखी ऐसी गाड़ी जिसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 27, 2024 09:31 pm IST,  Updated : Aug 27, 2024 09:58 pm IST

एक गाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। गाड़ी को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने अपनी गाड़ी को मॉडिफाई करवाकर दिया हेलीकॉप्टर जैसा लुक Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। डांस, लड़ाई के वीडियो का वायरल होना तो काफी आम बात है। इसके अलावा टैलेंट और जुगाड़ के भी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। इन वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं। कुछ वीडियो में लोग अपने गजब के टैलेंट दिखाते हुए नजर आते हैं तो कुछ वीडियो में गजब का जुगाड़ देखने के मिलता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर मॉडिफाइड गाड़ियों के वीडियो भी काफी वायरल होते हैं। अभी एक ऐसी ही गाड़ी का वीडियो वायरल हो रहा है।

ऐसी गाड़ी आपने कभी देखी है?

आपने अब तक सड़क पर गाड़ियां चलते हुए खूब देखा होगा। सस्ती गाड़ियों से लेकर करोड़ों की गाड़ियों को सड़कों पर दौड़ते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसी गाड़ी को देखा है जिसे एक हेलीकॉप्टर जैसा लुक दिया गया हो। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक गाड़ी सड़क पर चलती हुई नजर आ रही है जिसे शख्स ने मॉडिफाई करवा कर हेलीकॉप्टर जैसा बना दिया है। ऊपर पंखा भी लगा हुआ है। वहीं पूरी गाड़ी पर लाइटें भी लगी हुई हैं जिससे रात में गाड़ी दूर से ही नजर आ जाए।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर beauty_of_patna नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर टेक्स्ट लेयर करते हुए लिखा है, 'बिहार में कुछ भी संभव है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक कोई इसे मुजफ्फरपुर का बता रहा तो कोई सीतामढ़ी का। वहीं कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- बिहार बिगनर्स के लिए नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- हाईवे पर चलती हुई हेलीकॉप्टर। तीसरे यूजर ने लिखा- आखिरकार बाई रोड वाला हेलीकॉप्टर मिल ही गया। वहीं एक यूजर ने लिखा- गरीबों का हेलीकॉप्टर है।

ये भी पढ़ें-

लड़की के साथ रोमांटिक डांस कर रहा था युवक, तभी ऐसा गाना बजा जिसके बाद छोड़ दिया हाथ, Video हुआ जमकर वायरल

प्रेशर कुकर का शख्स ने नए तरीके से किया इस्तेमाल, Video हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।