1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्रेशर कुकर का शख्स ने नए तरीके से किया इस्तेमाल, Video हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल

प्रेशर कुकर का शख्स ने नए तरीके से किया इस्तेमाल, Video हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 27, 2024 07:44 pm IST,  Updated : Aug 27, 2024 07:44 pm IST

एक आदमी ने प्रेशर कुकर में दाल बनाने के तुरंत बाद उसका ऐसा इस्तेमाल किया जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं होगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

जुगाड़ करने वाले लोगों की जब भी बात होगी, तो भारत के लोग इसमें सबसे पहले आएंगे क्योंकि हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अगर आप इस्तेमाल करते हैं तो फिर आपको तो पता ही होगा क्योंकि यहां जुगाड़ के अधिकतर वीडियो वायरल होते हैं। कोई देसी फ्रिज बनाकर अपना जुगाड़ दिखाता है तो कोई घर में ही देसी कूलर बना लेता है। इसके अलावा भी अलग-अलग चीजों का जुगाड़ करते हैं जिनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रेशर कुकर का एक और इस्तेमाल देखने को मिला। आइए आपको इस जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

ऐसा जुगाड़ कभी किया है?

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स अपने किचन में खड़ा है। उसने नीचे कपड़ा बिछाकर उसपर अपना एक शर्ट फैलाया हुआ है। दाल पकने के बाद जैसे ही कुकर की सीटी बजती है, वो गैस से कुकर को उतारता है और नीचे लाकर अपनी शर्ट को प्रेस करने लगता है। इस तरह उसने प्रेशर कुकर का एक नया इस्तेमाल किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब तक शायद ही किसी ने प्रेशर कुकर का इस तरह से इस्तेमाल किया होगा या फिर सोचा भी होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @All__in__0ne नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये कुछ ज्यादा नहीं हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1900 लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये टैलेंट इंडिया के बाहर नहीं जाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- देसी टैलेंट है भैया। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या दिमाग लगाया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह सही तरीका है, देश से बाहर नहीं जानी चाहिए ये ट्रिक।

ये भी पढ़ें-

Reel बनाने के लिए शख्स ने अपनी जान को खतरे में डाला, Video देखने के बाद भड़के लोग

ये मटकी फूटती क्यों नहीं भैया! दही हांडी का यह Video देखकर आप रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।