1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बारिश के बाद हर तरफ भर गया पानी तो शानदार जुगाड़ के साथ घर से निकला शख्स, Video देख हिल जाएंगे आप

बारिश के बाद हर तरफ भर गया पानी तो शानदार जुगाड़ के साथ घर से निकला शख्स, Video देख हिल जाएंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 26, 2024 10:31 pm IST,  Updated : Aug 26, 2024 10:31 pm IST

एक शख्स के जुगाड़ का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उसका जुगाड़ देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स उसकी तारीफ कर रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
बारिश के पानी में बाहर जाने के लिए शख्स ने निकाला गजब का तरीका Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में एक से बढ़कर एक जुगाड़ू लोग मौजूद हैं। मुसीबत में फंसने पर या जरूरत पड़ने पर ये जुगाड़ू लोग ऐसे-ऐसे जुगाड़ के साथ सामने आते हैं कि उन्हें देखने वाला भी दंग रह जाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जितने भी लोग एक्टिव हैं, वो तो जुगाड़ के वीडियो देखते ही होंगे क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो खूब वायरल होते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको पूरी तरह से हैरान कर देगा। वीडियो को देखने के बाद लोग उसके जुगाड़ की तारीफ भी कर रहे हैं।

ऐसा जुगाड़ कभी अपनाया है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि बारिश के बाद हर तरफ पानी भर गया है। इलाके में पानी इतना भर गया है कि बाइक का आधा पहिया तक उसमें डूब गया है। इसी पानी में एक शख्स अपने जुगाड़ के साथ आता है जो हर किसी को हैरान कर देगा। शख्स दो बड़ी बाल्टियों में दोनों पैरों को डालता है और उसके हैंडल को अपने हाथों में पकड़ लेता है। इसके बाद वह पैर के साथ बाल्टी को उठाता है और साथ में ही उसे रखता भी है। इस तरह वह पानी में अपने जुगाड़ के साथ चलता हुआ नजर आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @sk90official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बंदे को नासा वाले ढूंढ रहे हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा- कमाल का जुगाड़ है ये। दूसरे यूजर ने लिखा- इंटेलिजेंट तो है ये बंदा। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बढ़िया आइडिया है। चौथे यूजर ने लिखा- इसको तो मैं भी इनाम देना चाहता हूं। वहीं एक यूजर ने लिखा- इसको नासा वाले खोज रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

समय का पूर्ण इस्तेमाल करना कोई इस महिला से सीखे, Video हो रहा है वायरल

खड़े चट्टान पर बिना सहारा लिए ही चढ़ गया शख्स, Video देखकर हैरान हो जाएंगे आप

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।