1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खड़े चट्टान पर बिना सहारा लिए ही चढ़ गया शख्स, Video देखकर हैरान हो जाएंगे आप

खड़े चट्टान पर बिना सहारा लिए ही चढ़ गया शख्स, Video देखकर हैरान हो जाएंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 26, 2024 09:36 pm IST,  Updated : Aug 26, 2024 09:36 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका हैरान होना तय है। वीडियो में एक शख्स खड़ी चट्टान पर बिना किसी सहारे के चढ़ते हुए नजर आ रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
चट्टान पर बिना सहारे के ही चढ़ गया शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

इंसान अगर फिट है तो इस दुनिया के मुश्किल से मुश्किल काम वो आसानी से कर सकता है। लेकिन अगर वह फिट नहीं है तो इसका प्रभाव उसके हेल्थ पर पड़ेगा ही और साथ ही में आसान काम करना भी उसके लिए मुश्किल हो जाएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि हम अचानक फिटनेस की बात क्यों कर रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे और उसकी फिटनेस की तारीफ जरूर करेंगे। आइए फिर अब आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आया जो आप हैरान होने के साथ ही साथ उसकी फिटनेस की तारफी भी करेंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कि जंगल का मालूम पड़ता है जहां एक बड़ा सा चट्टान है। एक शख्स चट्टान के नीचे खड़ा है और आगे जाने के लिए उसे उस चट्टान को चढ़कर पार करना होगा। वीडियो में नजर आ रहा है कि बिना किसी रस्सी या अन्य सहायता के वह आदमी उस चट्टान पर चढ़ना शुरू करता है। इस वीडियो में हैरान करने वाली एक और बात नजर आती है कि वह शख्स चट्टान पर चढ़ने के लिए हाथ का भी सहारा नहीं लेता है। और कुछ ही देर में वह उस पर चढ़ जाता है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Enezator नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 36 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह आदमी स्पाइडर मैन है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह एथलिट है। तीसरे यूजर ने लिखा- यह कमाल का था। चौथे यूजर ने लिखा- क्या स्किल्स हैं।

ये भी पढ़ें-

'अपनी मर्जी से जीउंगी, करो कितने जुल्म करोगे', कोलकाता केस पर मोहम्मद शमी की पत्नी का पोस्ट हो रहा वायरल

Video: सीढ़ी चढ़ते शख्स से बंदर ने एक झटके में छीन लिया चश्मा, उसके बाद कुछ इस तरह मिला वापस

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।