1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: सीढ़ी चढ़ते शख्स से बंदर ने एक झटके में छीन लिया चश्मा, उसके बाद कुछ इस तरह मिला वापस

Video: सीढ़ी चढ़ते शख्स से बंदर ने एक झटके में छीन लिया चश्मा, उसके बाद कुछ इस तरह मिला वापस

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 26, 2024 07:37 pm IST,  Updated : Aug 26, 2024 07:37 pm IST

एक बंदर ने अचानक एक शख्स की आंखों से उसका चश्मा उतार लिया और उसे लेकर एक कोने में जाकर बैठ गया। इसके बाद का नजारा देखकर आप हंसने लगेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। आप भी सोशल मीडिया के किसी ना किसी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव होंगे ही और आपके फीड पर भी वो वायरल वीडियो आते ही होंगे। कभी डांस का वीडियो आपके फीड पर आता होगा तो अगले ही वीडियो में कुछ ऐसा नजर आएगा जो आपको हैरान कर देगा। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक शरारती बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसने लगेंगे।

बंदर ने शख्स का छीना चश्मा

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है किए शख्स सामने देखते हुए सीढ़ियां चढ़ रहा है। वहीं सीढ़ी के बगल वाले दीवार पर एक बंदर बैठा था जो उस शख्स पर नजर गड़ाए हुए था। आदमी जैसे ही उस बंदर के करीब पहुंचता है, बंदर एक हाथ उसके कंधे पर रखता है और दूसरे हाथ से उसका चश्मा छीन लेता है। शख्स को कुछ पता चलता उससे पहले बंदर ने कारनामा कर दिया था और उसे लेकर एक कोने में चला जाता है। इसके बाद एक महिला उसे कुछ खाने के लिए देती जिसे वो पकड़ लेता है। अब एक हाथ में खाना और दूसरे में चश्मा था। महिला जब फिर से कुछ देती है तो वह चश्मा नीचे रखता है और तभी महिला तेजी से चश्मा उठा लेती है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @kdgothwal1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लो बाबू भैया का चश्मा ही ले गया एक बंदर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बंदर शरारती होते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- बड़ा मजेदार था ये। तीसरे यूजर ने लिखा- विडियो मजेदार है, बंदर की शैतानी और चश्मा ले जाने का अंदाज दोनों ही हंसी का कारण हैं।

ये भी पढ़ें-

नींद पूरी करने के लिए जिंदगी को खतरे में डाल रहा है यह शख्स, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

लड़की को बाइक पर बैठाकर लड़के ने किया स्टंट मगर हो गया हादसा, Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।