सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कई वीडियो सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट किए जाते हैं और उनमें से जो वीडियो लोगों का ज्यादा ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। डांस, टैलेंट, लड़ाई जैसे कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। हर वीडियो अलग होते हैं तो इन्हें देखने के बाद लोग इसके मुताबिक अलग रिएक्ट भी करते हैं। अभी एक अलग तरह का वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको अलग तरह से हैरान करेगा।
Related Stories
महिला ने ट्रैफिक जाम में किया अनोखा काम
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि किसी सड़क पर एक लंबा जाम लगा हुआ है। सभी लोग गाड़ी में बैठकर जाम के खुलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वो अपने मंजिल तक पहुंच जाए। इसी बीच एक शख्स की नजर एक महिला पर पड़ी जो वहां अपने टाइम का अच्छे से इस्तेमाल करती दिखी है। शख्स ने उसका वीडियो बना लिया जो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आता है कि महिला अपनी स्कूटी को डबल स्टैंड पर खड़ी करके सब्जियों के छिल्के हटा रही है ताकि घर जाकर उसका समय बच सके।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @pallvika_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'समय का पूर्ण इस्तेमाल कोई इनसे सीखे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 57 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सही है, समय बर्बाद मत करो। दूसरे यूजर ने लिखा- अब से मैं भी बाहर निकलूंगी तो कुछ सब्जी लेकर जाऊंगी। तीसरे यूजर ने लिखा- कभी कभी करना पड़ता है ऐसा भी। चौथे यूजर ने लिखा- समय का इस्तेमाल किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-
खड़े चट्टान पर बिना सहारा लिए ही चढ़ गया शख्स, Video देखकर हैरान हो जाएंगे आप