1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो भाई मार्केट में आया कपड़े धोने का नया तरीका, Video देखकर वाशिंग मशीन वाले भी हिल जाएंगे

लो भाई मार्केट में आया कपड़े धोने का नया तरीका, Video देखकर वाशिंग मशीन वाले भी हिल जाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 27, 2024 11:44 pm IST,  Updated : Aug 27, 2024 11:44 pm IST

एक महिला ने कपड़े को धोने के लिए नया और अनोखा तरीका अपनाया जिसे देखने के बाद आप निश्चित ही हैरान हो जाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा वायरल होता ही जाता है जिन्हें देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपके फीड पर भी वो वीडियो आते होंगे जो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। कभी हंसाने वाला वीडियो वायरल होता है तो किसी वीडियो में लोग अपना टैलेंट दिखाते नजर आते हैं। वहीं कभी-कभी ऐसे वीडियो दिख जाते हैं जिसमें लोग हैरान कर देने वाला काम करते हुए नजर आते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। 

आपने ऐसे कभी कपड़ा धोया है?

सप्ताह भर स्कूल और ऑफिस जाने के बाद एक दिन जब छुट्टी मिलती है तो उस दिन उन सभी कपड़ों को धोया जाता है, जो सप्ताह भर इंसान ने पहना था। आज के समय में अधिकतर लोग वाशिंग मशीन की मदद से अपने कपड़ों को धोते हैं लेकिन एक महिला ने ऐसा तरीका अपनाया जिसे अगर वाशिंग मशीन वाले देख लेंगे तो वो भी हिल जाएंगे। दरअसल महिला ने एक टब में पानी और कपड़े डाल दिए हैं। इसके बाद महिला ने उस टब के ऊपर बच्चे की साइकिल को लेटा दिया है। फिर महिला ने उसमें सर्फ डालकर साइकिल के पैडल से कपड़ों और सर्फ को पानी में घूमा रही है। कपड़े धोने के इस अनोखे तरीके के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @BhartRajesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गजब वाशिंग मशीन है।' वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- देसी जुगाड़ अच्छा है। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह घरेलू वाशिंग मशीन। तीसरे यूजर ने लिखा- अब तो साइकिल से ही काम चल सकता है। वहीं एक यूजर ने लिखा- कोई मतलब नहीं, ऐसे कौन कपड़े धोता है।

ये भी पढ़ें-

Video: आंखों पर पट्टी बांधकर अपने पति को खोजने का मिला टास्क, महिला का तरीका देख हंसने लगे सभी लोग

बिहार की सड़कों पर दिखी ऐसी गाड़ी जिसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।