1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घर के बाहर पानी जमा हुआ तो निकलने के लिए लगा गजब का जुगाड़, बंदे का दिमाग देख लोग बोले- इसे नासा वाले खोज रहे

घर के बाहर पानी जमा हुआ तो निकलने के लिए लगा गजब का जुगाड़, बंदे का दिमाग देख लोग बोले- इसे नासा वाले खोज रहे

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 30, 2024 09:06 am IST,  Updated : Aug 30, 2024 09:06 am IST

घर के बाहर जमा हुए पानी को देख लड़के ने बाहर निकलने का ऐसा जुगाड़ लगाया कि लोग देखकर दंग रह गए। लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जलजमाव के कारण शख्स ने घर से निकलने के लिए लगाया गजब का जुगाड़- India TV Hindi
जलजमाव के कारण शख्स ने घर से निकलने के लिए लगाया गजब का जुगाड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में जुगाड़ी लोगों की कोई कमी नहीं है। हालात चाहे कैसे भी हो, ये लोग अपने जुगाड़ से किला फतह कर ही लेते हैं। हाल में एक ऐसे ही तेज-तर्रार दिमाग वाले लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसका जुगाड़ देख लोगों का कहा है कि इसे तो नासा में होना चाहिए। कई लोगों ने ये भी कहा कि इस वीडियो को देखने के बाद से ही एलन मस्क इसे फोन पर फोन किए जा रहा है।

जलजमाव से बचने के लिए बंदे ने लगाया कमाल का दिमाग

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बारिश की वजह से घर के बाहर पानी जमा हो गया है। इस जलजमाव से बचते हुए घर से बाहर निकलने के लिए एक बंदे ने कमाल का जुगाड़ लगाया और घर से बिना पानी में डूबे ही बाहर निकलकर घूमने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदा पानी से बचने के लिए अपने दोनों पैरों को दो बाल्टी में रखे हुए हैं और हाथ से उन बाल्टियों का हैंडल पकड़े हुए है। बंदा धीरे-धीरे बाल्टी में रखे अपने पांवों को आगे बढ़ाता है और आगे चलते चला जाता है। पानी का सतह बाल्टी के नीचे ही है इसलिए वह बिना पानी में डूबे अपने घर के बाहर निकलकर टहलते दिख रहा है।

वीडियो देख लोगों ने शख्स को बताया जुगाड़ी बंदा

वीडियो को सोशल साइट एक्स पर संतोष कुमार नाम के यूजर ने अपने हैंडल @sk90official से पोस्ट किया है। साथ में वीडियो के कैप्शन में लिखा है - इस बंदे को नासा वाले ढूंढ रहे हैं। वीडियो को खबर लिखे जाने तक साढ़े 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और साढ़े 5 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - कमाल का जुगाड़ है ये। दूसरे ने लिखा - क्या सोच है रे तेरी, तीसरे ने लिखा - कहां से आते हैं ये लोग, कितने तेजस्वी है ये, कितना शानदार विचार रखते हैं। चौथे ने लिखा - लगता है गलती से भारत में पैदा हो गया इससे तो जापान में पैदा होना चाहिए था। 

ये भी पढ़ें:

Video: सोचा था साथ में डांस कर के लड़की को इम्प्रेस कर दूंगा, अगले ही पल हालात बदल गए, सारे जज्बात बदल गए

शीर्ष पर पहुंचने के लिए बहुत ही काम के हैं ये मंत्र, दही हांडी पर महिंद्रा ने तस्वीर शेयर कर लोगों को किया मोटिवेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।