1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पति को डराने के लिए पत्नी ने किया डरावना प्रैंक मगर आखिर में खुल गई उसकी पोल, देखें वायरल Video

पति को डराने के लिए पत्नी ने किया डरावना प्रैंक मगर आखिर में खुल गई उसकी पोल, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 03, 2024 06:56 am IST,  Updated : Sep 03, 2024 06:56 am IST

एक महिला ने अपने पति के साथ ऐसा प्रैंक किया जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। मगर वीडियो के अंत में उसकी पोल भी खुल जाती है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके फीड पर भी तमाम तरह के वायरल वीडियो आते होंगे। डांस, रील, टैलेंट या फिर अजीब हरकत वाले वीडियो के अलावा प्रैंक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। जिन लोगों को नहीं पता कि प्रैंक वीडियो क्या होते हैं उन्हें बता दें कि यह एक तरह का मजाक होता है। एक शख्स दूसरे आदमी के साथ मजाक करता है और फिर कैमरे में उसका रिएक्शन रिकॉर्ड किया जाता है। इसी को प्रैंक वीडियो कहते हैं। अभी सोशल मीडिया पर प्रैंक वीडियो ही वायरल हो रहा है।

पत्नी ने किया पति के साथ मजाक

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स अपने कमरे में बिस्तर पर सो रहा है। तभी पीछे से उसकी पत्नी आती है और बिस्तर पर दो बाल्टी रखते हुए उसपर लेट जाती है। इसके बाद वह खुद को एक चादर की मदद से अच्छे से ढक लेती है जिससे बिस्तर पर रखी हुई बाल्टियां दिखाई नहीं देती है। इसके बाद वो इस तरह चिल्लाने लगती है जैसे उसके अंदर कोई आत्मा प्रवेश कर गई है। ऐसा करके वो अपने पति को डरा देती है मगर जब पति को शक होता है तो वो चादर हटाकर देखता है। चादर के हटते ही महिला की पोल खुल जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Kaushalya0devi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऐसे कौन डराता है भाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बेचारा कुछ ज्यादा ही डर गया। दूसरे यूजर ने लिखा- बिल्कुल ऐसे कभी नहीं डराना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- बेचारे को हार्ट अटैक आ जाता। एक अन्य यूजर ने लिखा- बीवी ही ऐसा कर सकती है।

ये भी पढ़ें-

पैरों से धनुष चलाने वाली शीतल देवी के टैलेंट के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा, बोले - कोई भी कार ले लीजिए

पढ़ी-लिखी लड़की, रोशनी है घर की! फिर लड़के क्या हैं? सवाल पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर चौड़े हो गए पुरूष

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।