1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सामने रखे रसगुल्ले पर दूल्हा ऐसे झपटा कि देखते रह गए लोग, Video देख हो जाएंगे लोटपोट

सामने रखे रसगुल्ले पर दूल्हा ऐसे झपटा कि देखते रह गए लोग, Video देख हो जाएंगे लोटपोट

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 31, 2024 06:51 pm IST,  Updated : Aug 31, 2024 06:51 pm IST

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा बिजली की रफ्तार से रसगुल्ले पर झपटते हुए नजर आ रहा है।

रसगुल्ले पर झपटते हुए दूल्हा- India TV Hindi
रसगुल्ले पर झपटते हुए दूल्हा Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर अक्सर शादी के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं कि लोगों की हंसते-हंसते जान निकल जाती है। हाल में एक ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा सामने रखे रसगुल्ले पर ऐसे झपट्टा मारता है कि आस-पास मौजूद लोगों की हंसी छूट गई। लोग दूल्हे के इस फुर्तीले पन की तुलना महेंद्र सिंह धोनी के स्टम्पिंग से कर रहे हैं। वीडियो लोगों को इतना पसंद आया कि अब तक इसे दस लाख व्यूज मिल चुके हैं।

दूल्हे का वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तरफ दूल्हा चेयर पर बैठे-बैठे शरमा रहा है। उसके आस-पास रिश्तेदार भी खड़े हैं। दूसरी तरफ दुल्हन के परिवार वाले नजर आ रहे हैं। दूल्हे के सामने एक लड़की चम्मच से रसगुल्ला खिलाने के लिए हाथ बढ़ाए हुए है। पहले तो दूल्हा मुंह लटकाए चुपचाप बैठे रहता है। फिर लड़की दूल्हे को रसगुल्ला दिखाकर उसे ललचाने की कोशिश करती है। पहले तो दूल्हा खाने के लिए मुंह आगे बढ़ाता लेकिन लड़की फाक से अपना हाथ पीछे खींच लेती है। जब दूल्हे को लगा कि बात अपने इज्जत की है तो फिर दूल्हे ने जो अपना टैलेंट दिखाया, उसे देख सब हैरान रह गए।

लोगों ने कमेंट कर दूल्हे के लिए मजे

अगले पल जब लड़की ने फिर से इसी हरकत को दोहराने की कोशिश की तो दूल्हा अचानक से रसगुल्ले पर झपटते हुए उसे खा गया। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि वहां मौजूद लोगों को पहले समझ में ही नहीं आया कि अभी क्या हुआ। फिर जब उन्हें समझ आया तो सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोगों ने बहुत ही मजेदार कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- आपने कभी शिकार की तलाश में बैठी छिपकली को देखा है? जब किसी कीड़े को खाना होता है तो वह भी इतनी तेजी से शिकार नहीं करती। जितनी तेजी में इस भाई ने अपने मुंह में रसगुल्ला भरा है। दूसरे ने लिखा - इतनी तेजी से तो महेंद्र सिंह धोनी भी स्टम्पिंग नहीं करते थे।

ये भी पढ़ें:

ताजमहल के सामने लाल लहंगे में विदेशी महिला ने कराया फोटोशूट, Video पोस्ट कर कहा - भारत की यात्रा ना करें...

इस म्यूजियम के अंदर जाने के लिए उतारने होंगे सारे कपड़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।