1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "आज नाच लो बेटा, शादी के बाद रोना ही है", स्टेज पर दूल्हे का तूफानी डांस देख मजे लेने लगे लोग, Video

"आज नाच लो बेटा, शादी के बाद रोना ही है", स्टेज पर दूल्हे का तूफानी डांस देख मजे लेने लगे लोग, Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 03, 2024 02:38 pm IST,  Updated : Aug 03, 2024 02:40 pm IST

दुल्हा डीजे वाले स्टेज पर धमाकेदार डांस करते नजर आ रहा है। दूल्हे के इस एनर्जेटिक डांस को देखकर दुल्हन भी खुद को ठुमके लगाने से रोक नहीं पाई। दूल्हे का ये डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डांस करते हुए दूल्हा- India TV Hindi
डांस करते हुए दूल्हा Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन डांस करते नजर आते हैं या फिर दूल्हे और दुल्हन का सिंगल परफॉर्मेंस होता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है, जिसमें एक दूल्हा DJ प्लोर पर अपने डांस से आग लगाते नजर आ रहा है। लेकिन दूल्हे का यह जबरदस्त और एनर्जेटिक परफॉर्मेंस देख लोग उसकी तारीफ करने के बजाय उसके मजे लेने में लग गए।

शादी पर दूल्हे ने किया काफी एनर्जेटिक डांस 

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा 'कहो ना प्यार है' फिल्म का गाना 'आई प्यार की ये रूत' पर काफी एनर्जेटिक डांस कर रहा है। दूल्हे के डांस मूव्स को देखकर वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजा रहे हैं। साथ में खड़ी दुल्हन भी स्टेज पर थिरकती नजर आ रही है।

वीडियो देख लोग लेने लगे दूल्हे के मजे

वीडियो इंस्टाग्राम पर @p_r_i_n_c_e_09242 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक 16 लाख लोगों ने देखा और 54 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स दूल्हे के  मजे लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग दूल्हे से एक ही सवाल करते नजर आ रहे हैं। आखिर इतनी स्पीड में डांस करने की क्या जरूरत थी। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा - मौत आ जाए पर ऐसा कॉन्फिडेंस न आए। दूसरे ने लिखा है- ये तो कुछ ज्यादा ही तूफानी हो गया। तीसरे ने लिखा है- ओ भाई क्या है ये.. ऐसा डांस देखकर दुल्हन भी भाग जाए। चौथे ने लिखा है- लड़का लगता है टिक टॉकर है। पांचवे ने लिखा है- भाई अपनी शादी में दिल खोलकर डांस कर रहा है। कई यूजर्स को दूल्हे का ये डांस काफी पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़ें:

बच्चे को लेकर एस्केलेटर चढ़ रही थीं महिलाएं, फिर जो हुआ Video देख आप भी कहेंगे, ऐसा करना ही क्यों था

गांव का IPL, नाचने के लिए बुलाई गईं चीयरलीडर्स, Video देख लोग बोले- इन्हें हल्के में ना लें, ये खुद का क्रिकेट बोर्ड भी बना सकते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।