1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पइसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता! 55 साल के पाकिस्तानी रईस पर आया मुंबई की तारा का दिल, देखने में लगते हैं बाप-बेटी

पइसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता! 55 साल के पाकिस्तानी रईस पर आया मुंबई की तारा का दिल, देखने में लगते हैं बाप-बेटी

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 25, 2024 07:16 pm IST,  Updated : Aug 25, 2024 07:16 pm IST

भारत के मुंबई की रहने वाली एक महिला ने अपने पिता की उम्र के एक पाकिस्तानी अमीर आदमी से शादी कर ली। महिला अपने पाकिस्तानी पति के साथ अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल का वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती है।

तारा और सलीम गौरी- India TV Hindi
तारा और सलीम गौरी Image Source : SOCIAL MEDIA

अक्सर आपने देखा होगा कि भारत से पाकिस्तान या फिर पाकिस्तान से भारत में किसी की शादी होती है तो ये चर्चा का विषय बन जाता है। हर तरफ इस शादी की चर्चा होने लगती है। सोशल मीडिया से लेकर मेन कोर मीडिया में भी ऐसी शादियों की खबरें दिखाई जाने लगती हैं। लेकिन ऐसा ही एक कपल है जिसकी चर्चा शादी के अलावा एक दूसरे के बीच उम्र के अंतर को लेकर भी हो रही है। कपल की शादी के बाद उनके हनीमून का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को कपल ने अपने इंस्टाग्राम पेज से ही शेयर किया था। 

मुंबई की महिला ने पाकिस्तानी शख्स से रचाई शादी

उनके इंस्टा बायो में मिली जानकारी के अनुसार, भारत के मुंबई की तारा ढिल्लो ने पाकिस्तान के रईस शख्सियत और आईटी उद्योगपति सलीम गौरी से निकाह किया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस कपल की लाइफ स्टाइल से जुड़े वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। तारा इंटरनेशनल मार्केटिंग कंपनी से जुड़ी हैं। वहीं, सलीम नेटसॉल टेक्नोलॉजी कंपनी के संस्थापक और सीईओ हैं और इनका कारोबार दुनियाभर में फैला हुआ है।    

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहता है यह कपल

कपल इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहता है और एक साथ पूरी दुनिया भर में घूमते हुए अपने वीडियो पोस्ट करते रहता है। उनके पोस्ट हमेशा दुनिया के अलग-अलग शहरों होते हैं। कपल अक्सर अपने उम्र के अंतर को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहता है। लोग उनके पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में उनकी शादी को लेकर भद्दे कमेंट्स भी करते हैं तो कई लोग उन्हें उनकी शादी के लिए  शुभकामनाएं भी देते हैं। जहां एक यूजर ने तारा पर कमेंट करते हुए लिखा कि लगता है आपका आपके दादा जी के साथ अच्छे संबंध हैं। दूसरे ने लिखा - अगर इस चचा के पास पैसा नहीं होता तो ये लड़की इनके पास नहीं होती सब पैसे का खेल है भाई साहब। तीसरे ने लिखा - इस बाप-बेटी की जोड़ी बहुत ही शानदार लगती है।

ये भी पढ़ें:

Bike के पहिए में फंसा दुपट्टा, हादसा हो उससे पहले देवदूत बनकर पहुंचा युवक, देखें Video

हसबैंड को चीट कर रही थी महिला, बेबी शॉवर पार्टी में पति ने रिश्तेदारों को दिखाया पत्नी की काली करतूतों का Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।