1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बारिश में मजे से फुटबॉल खेलते दिखा नन्हा हाथी, Video ने जीता लाखों लोगों का दिल

बारिश में मजे से फुटबॉल खेलते दिखा नन्हा हाथी, Video ने जीता लाखों लोगों का दिल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 01, 2024 11:34 am IST,  Updated : Sep 01, 2024 11:34 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों हाथी के फुटबॉल खेलने का एक बेहद ही प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक नन्हा और प्यारा-सा हाथी अपनी मम्मी के साथ फुटबॉल खेल रहा है।

फुटबॉल खेलते हुए नन्हा हाथी- India TV Hindi
फुटबॉल खेलते हुए नन्हा हाथी Image Source : SOCIAL MEDIA

छोटा हाथी देखने में बहुत ही क्यूट लगता है। साथ ही इनकी चंचल भरी हरकतें इन्हें और भी प्यारा बनाता है। हाल में एक ऐसे ही प्यारे से नन्हे हाथी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी मां के साथ बारिश में फुटबॉल खेलने का लुत्फ उठा रहा है। बारिश में इस नन्हें हाथी की मस्ती देख लोंगों का दिन बन गया। लोग इस हाथी पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं और वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक का सबसे प्यारा वीडियो बता रहे हैं। 

बारिश में मस्ती करते दिखा नन्हा हाथी 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @lek_chailert नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर ने इस नन्हे हाथी का नाम वान माई बताया है। वीडियो में नन्हें हाथी को बारिश में मस्ती से फुटबॉल खेलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान नन्हा हाथी अपनी मां को फुटबॉल पास करता है। जिसके बाद मां फुटबॉल को किक करने के बाद आगे बढ़ जाती है। फिर वह नन्हा हाथी अकेले ही फुटबॉल को पैर मारते हुए आगे बढ़ता जाता है। फुटबॉल खेलते-खेलते वह पानी से भरे एक जगह पर जाता है और फुटबॉल को छोड़ पानी में छपाछप करने लगना है। नन्हें हाथी के इस वीडियो ने लोगों का दिन बना दिया। लोगों को यह वीडियो बेहद ही प्यारा लगा। वीडियो में हाथी और उसकी फुटबॉल खेलने की खुशी देखकर लोग इसे शेयर करने से नहीं चूक रहे।

नन्हें हाथी पर लोगों ने खूब लुटाया अपना प्यार

महज 35 सेकेंड के इस वीडियो को देखकर लोगों का मन नहीं भर रहा। लोगों ने कमेंट कर कहा कि वे इस वीडियो को पूरा दिन भी देखते रहे तो भी इस वीडियो से उनका मन नहीं भरेगा। वीडियो को अब तक डेढ़ लाख लोगों ने देखा और 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर प्यार भरे कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - बारिश में खेलते हुए, इस प्यारे से हाथी को देख बचपन याद आ गया। हाथी का भी बचपन ठीक वैसा ही होता है जैसे इंसानों का होता है। इन शानदार जानवरों के लिए आप जो करते हैं, उसके लिए आपका धन्यवाद। दूसरे ने लिखा - एकदम बच्चों की तरह ही जब वान माई फुटबॉल से ऊब जाता है तो वह अगले ही पल पानी में छपाछप खेलने लगते हैं। तीसरे ने लिखा - यह देखकर आत्मा तृप्त हो गई। नन्हा हाथी जीवन का आनंद ले रहा है और उसे हद से ज़्यादा क्रूरता का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उसके लिए बहुत खुश हूँ। उसके जीवन को सुंदर बनाने के लिए आप जो कुछ भी कर रहे हैं, उसके लिए आपलोगों का धन्यवाद।

ये भी पढ़ें:

ताजमहल के सामने लाल लहंगे में विदेशी महिला ने कराया फोटोशूट, Video पोस्ट कर कहा - भारत की यात्रा ना करें...

इस म्यूजियम के अंदर जाने के लिए उतारने होंगे सारे कपड़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।