1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्लेन की खिड़की पर कपड़ा मारते दिखा पाकिस्तानी पायलट, Video देख लोगों ने कहा - अब ये दिन आ गए

प्लेन की खिड़की पर कपड़ा मारते दिखा पाकिस्तानी पायलट, Video देख लोगों ने कहा - अब ये दिन आ गए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 03, 2024 08:15 am IST,  Updated : Sep 03, 2024 03:41 pm IST

पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अभी काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि पायलट यह काम कब से करने लगा।

Screen Grab- India TV Hindi
प्लेन का शीशा साफ करते पायलट का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हमेशा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। और जैसे ही कोई वीडियो या पोस्ट पाकिस्तान से जुड़ा हुआ निकल जाए, तो उसे वायरल होने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता है। अभी सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग खूब मजे ले रहे हैं। आइए फिर आपको पहले बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है और उसके बाद आपको लोगों के कमेंट के बारे में भी बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो पाकिस्तान के एयरपोर्ट का है। रनवे पर कुछ प्लेन खड़ी हैं। उन्हीं में से एक प्लेन की खिड़की से एक शख्स बाहर निकलकर कुछ काम करता हुआ नजर आता है। कैमरामैन जब उसपर जूम करता है तो पता चलता है कि वह प्लेन का पायलट है और वह खिड़की से बाहर निकलकर प्लेन का शीशा साफ कर रहा है। आपने शायद ही कभी किसी पायलट को ऐसा काम करते हुए देखा होगा और यही कारण है कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @askshivanisahu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पाकिस्तान में पायलट शीशे पर कपड़ा मार रहे। ये पहले रोडवेडज में थे क्या?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 96 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- हवाई जहाज चला रहा है कि ट्रक चला रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- बिल्कुल रोडवेज ही है, कब कहां पलट जाए कुछ नहीं पता। तीसरे यूजर ने लिखा- पाकिस्तान में अभी अभी हवाई जहाज चल रहे हैं क्या? एक अन्य यूजर ने लिखा- अभी तो ठीक है, आसमान में उड़ेगा तो वहां कैसे कपड़ा मारेगा।

ये भी पढ़ें-

Blender के मोटर के साथ शख्स ने किया ऐसा जुगाड़ कि हो गया वायरल, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

पति को डराने के लिए पत्नी ने किया डरावना प्रैंक मगर आखिर में खुल गई उसकी पोल, देखें वायरल Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।