1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे ये तो खट्टा मीठा फिल्म वाला सीन हो गया, रोड रोलर का वायरल Video देखकर छूट जाएगी आपकी भी हंसी

अरे ये तो खट्टा मीठा फिल्म वाला सीन हो गया, रोड रोलर का वायरल Video देखकर छूट जाएगी आपकी भी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 16, 2024 06:38 am IST,  Updated : Sep 16, 2024 10:58 am IST

अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अक्षय कुमार की फिल्म खट्टा मीठा का एक फेमस सीन याद आ जाएगा। वीडियो देखने के बाद लोगों ने मेजदार कमेंट्स भी किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शायद ही ऐसा कोई दिन जाता होगा जब यहां कोई वीडियो वायरल ना होता हो। हर दिन अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो देखने के बाद लोगों को गुस्सा आ जाता है तो वहीं कुछ वीडियो लोगों को हैरान कर देता है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जिसे देखकर आपको हंसी आएगी।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आप सभी ने कभी ना कभी 'खट्टा मीठा' फिल्म तो देखी ही होगी। जी हां, अक्षय कुमार की फिल्म की ही बात कर रहा हूं। इस फिल्म में एक सीन आता है जब अक्षय कुमार खराब रोड रोलर लेकर अपने घर की तरफ जा रहा होता है। ऊंचाई की तरफ जाते हुए रस्सी टूट जाती है और रोड रोलर ढुलते हुए नीचे आ जाती है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। कुछ लोग मिलकर एक रोड रोलर को ऊपर चढ़ाने में मदद कर रहे हैं मगर अचानक हाथ छूटता है और रोड रोलर ढुलते हुए सीधे नीचे पहुंच जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम पर ghantaa नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सीन रिएक्रिएट हुआ।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख 53 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने खट्टा मीठा फिल्म में घटे इस सीन के डायलॉग कमेंट में लिखे हैं। एक यूजर ने लिखा- अभी ठीक करके देता हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- स्कोर क्या हो गया? तीसरे यूजर ने लिखा- जरा और स्पीड से आ जाते ना हम वो रोड पे पहुंच जाते आई शप्पथ। वहीं एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा- भाई लोग हाथी से खींचो।

ये भी पढ़ें-

Video: स्टंट करते हुए सड़क पार कर रहा था बाइक सवार, अगले ही पल तेज रफ्तार कार ने उड़ाया, चूर-चूर हो गई मोटरसाइकिल

इस गांव में हर बंदे के पास है अपनी प्राइवेट जेट, घर का समान भी लेने जाना हो तो प्लेन से ही जाते हैं यहां के लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।