1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पार्टी में खाना खाते शख्स ने ऐसा क्या किया जो Video हो गया वायरल, लोग बोले- 'टैलेंट की कमी नहीं है'

पार्टी में खाना खाते शख्स ने ऐसा क्या किया जो Video हो गया वायरल, लोग बोले- 'टैलेंट की कमी नहीं है'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 16, 2024 10:01 am IST,  Updated : Sep 16, 2024 10:16 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान होने वाले हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जमकर कमेंट भी किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी मजेदार है। यहां सुबह से लेकर शाम तक और शाम से लेकर रात तक, कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। सोशल मीडिया पर दिन भर अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी डांस करते हुए रील बनाने वाले लोगों के वीडियो वायरल हो जाते हैं तो कभी सिर्फ सीट के लिए मेट्रो में लड़ते लोगों के वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल होता है और वो है जुगाड़ वाला वीडियो। अभी एक इसी तरह का वीडियो वायरल हो रहा है। शख्स का जुगाड़ तो काफी साधारण है मगर लोगों को हैरान कर देने वाला है।

पॉकेट का ऐसा इस्तेमाल किया है?

आप सभी ने पैंट की जेब का तो खूब इस्तेमाल किया होगा। फोन, चाभी, वॉलेट और कई सामान को आप पैंट की जेब में रखते ही होंगे। मगर शर्ट की जेब में शायद ही कोई कुछ रखता होगा। कुछ लोग उस जेब में पेन रखते हैं लेकिन वो काफी कम लोग करते हैं। वहीं एक शख्स ने अपनी शर्ट की जेब का ऐसा इस्तेमाल किया है जिसके बारे में आपने कभी सोचा तक नहीं होगा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि शख्स एक पार्टी में गया है और वहां खाना खा रहा है। जैसे ही उसे प्यास लगती है वो अपनी शर्ट की जेब में रखे ग्लास को निकालता है, पानी पीता और फिर से ग्लास को उसी जेब में रख देता है। और यही कारण है कि शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी ऊपर जो वीडियो देखा वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- गजब गजब के लोग हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया टैलेंट है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- यह काफी अच्छा आइडिया है। चौथे यूजर ने लिखा- टैलेंट की कमी नहीं है। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये टैलेंट बाहर नहीं जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें-

स्विमिंग पूल पर स्टंट मार रहा था शख्स, हुआ कुछ ऐसा जिसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे; देखें Video

सड़क पर भरे पानी के बीच शराब की दुकान पर पहुंचे दो बुजुर्ग , Video हुआ वायरल तो लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।